01 मई 2019

आलेख-सत्यम सिंह राजपूत

साहिबगंज :- 01/05/2019 (बुधवार). पहले रक्तदान फिर करो फिर मतदान..! साहिबगंज कॉलेज के एन०सी०सी० सदस्यों ने चलाया साहेबगंज सदर अस्पताल में मतदाता जागरुकता अभियान..! मतदाता जागरूकता अभियान के लिए सत्यम सिंह राजपूत एन०सी०सी० सीनियर अंडर ऑफिसर के नेतृत्व में ब्लड डोनेशन कैंप चलाया गया..! ब्लड डोनेशन कैंप का मुख्य उदेश्य था लोगों को मतदान के लिए जागरुक करना..! सभी नागरिकों को अधिकार है बिना किसी दवाब व लोभ का घर से निकलकर बढ़-चढ़कर मतदान कर एक अच्छी सरकार चुनें जो हमारे भविष्य को तय करेंगे..! मैं सभी से अपील करना चाहता हूँ कि आप किसी के लालच में ना आयें..! सोच समझकर वोट करें और लोगों को भी जागरुक भी करें..! ब्लड डोनेशन कैंप द्वारा सदर अस्पताल ब्लड बैंक में 15 यूनिट रक्तदान किया गया..! 
रक्त दान करते रक्तदाता..👇!
रक्तदाताओं के नाम इस प्रकार है 👇..!
1. सत्यम सिंह राजपूत :- साहिबगंज महाविद्यालय एन०सी०सी० सीनियर अंडर अफसर.! 10 बार रक्तदान कर चुके हैं..! सत्यम सिंह राजपूत ने अपील कर कहा की हम ब्लड डोनेशन कैंप के माध्यम से लोगों को बताना चाहते ही सभी का जीवन बहुत महत्त्वपूर्ण है..! हर एक व्यक्ति को ब्लड का अति आवश्यकता होती है मैं लोगों से यही कहना चाहता हूं.. जब भी आप के अपने परिवार में रक्त की जरूरत पड़ती है तो सबसे पहले अपना परिवार कदम आगे बढ़ाकर की मदद करें..! आप जब तक आगे नहीं बढ़ते हैं..! तब तक आप को दूसरा मदद नहीं करेंगे..! रक्तदान से हम लोगों को कोई भी नुकसान नहीं होता है..!आप स्वास्थ रहते हैं..! मैं लोगों से अपील करता हूं कि घर से निकाल कर के लोगों की निस्वार्थ मदद करें..! लोग खुद के लिए जीते कभी दूसरा के लिए जी के देखिये..! रक्तदान महादान है पहले रक्तदान फिर मतदान..! आइये सभी मिलकर सोच बदले एक कदम आगे बढ़ाकर के लोगों की मदद करें..!
2. प्रशांत शेखर :- नगर अध्यक्ष भा०ज०पा० युवा मोर्चा, साहिबगंज..! इन्होंने अब तक 15 से ज्यादा बार रक्तदान किया हैं..! लोगों की मदद की लिए हमेशा आगे रहते हैं..! इस अभियान पर इनका कहना है कि सभी अपने घरों में भाई-बहन, माता-पिता व अन्य घरेलु सदस्यों को मतदाता के लिए जागरुक करें और एक अच्छी सरकार चुनें जो हम लोगों के उज्जवल भविष्य को लेकर के सोच सकता हैं और एक अच्छा भारत बना सकता हैं.., नया भारत सुंदर भारत..! आओ मिलकर करें अभियान.., पहले रक्तदान फिर मतदान..!
3. राजेश कुमार साह :- साहिबगंज महाविद्यालय एन०सी०सी० सीनियर..! इन्होंने पहली बार अपने जीवन में रक्तदान किया..! रक्तदान करते हुए राजेश कुमार साह ने कहा कि यह अनुभव मेरे लिए सबसे अच्छा है और मैं रक्तदान करने के लिए लोगों को जागरुक करूंगा..! लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी घर से निकल कर एक दूसरे को जागरूक करें..! उज्जवल भविष्य के लिए मतदान कर अच्छी सरकार बनाए हम सब..!
4. पूनम कुमारी :- सकरूगढ़ निवासी ड्रेस डिजाइनर पूनम कुमारी ने जन्मदिन के शुभ अवसर पर रक्तदान कर मतदाता जागरुकता अभियान में शामिल होकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों से निकल के मतदान करें.! ड्रेस डिजाइनर पूनम कुमारी अब तक चार बार रक्तदान कर चुकी है..! उन्होंने सभी महिलाओं से अपील करते हुए कहा की आप लोग भी बढ़-चढ़ के रक्तदान करें..! मैं एक लड़की होकर चार बार रक्तदान कर सकती हूं..! मुझे कुछ प्रॉब्लम नहीं होता है .., बहनें  बढ़-चढ़कर रक्तदान करें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है..! 
5. प्रियंका कुमारी :- ड्रेस डिजाइनर, सकरूगढ़ निवासी पूनम कुमारी की छोटी बहन..! इन्होंने फैशन प्रतियोगिता में भाग लेकर सेकंड पोजीशन प्राप्त किया इसी खुशी में इन्होंने मतदाता जागरुक अभियान में भाग लेकर लोगों को वोट डालने की अपील की..! अब तक 5 बार रक्तदान कर चुकी प्रियंका में कहा की लोगों को मदद करें रक्तदान से कोई भी नुकसान नहीं होता है..! अच्छे स्वास्थ्य के लिए रक्तदान करना अति आवश्यकता है..! अपील करते हुए कहा की जरुरत सभी को पड़ती है पहले खुद आकर लोगों की मदद करें तब लोग आपकी मदद करेंगे..!
6. किशन कुमार गुप्ता :- सकरीगली निवासी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में नगर मंत्री पद मिलने पर इन्होंने मतदाता जागरुकता अभियान पर शामिल होकर अपना रक्त दान दिया..! उन्होंने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान किया..! उन्होंने कहा कि मैं लोगों को जागरुक करूंगा रक्तदान करने के लिए..! रक्तदान से हमें कोई नुकसान नहीं होता..! कहा कि घर से निकलकर मतदान जरुर करें और एक सही सरकार को चुनें..!
7.. अनिकेत  कुमार :- साहिबगंज निवासी पढ़ाई कोलकाता में पढ़ाई जारी है ये अपने घर घूमने आए थे..! ज्यो ही पता चला कि रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है इन्होंने भी पहली बार रक्तदान देकर लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरुक किया..! कहा कि रक्तदान से कोई नुकसान नहीं होता है..! मैं पहली बार रक्तदान कर रहा हूं पर मुझे किसी भी प्रकार का नुकसान का पता नहीं चल रहा है और मुझे अच्छा कार्य करते हुए अच्छा महसूस हो रहा है..! मैं लोगों से अपील करता हूं कि 18 साल के बाद अपना रक्तदान कर लोगों को निस्वार्थ भाव से मदद कर सकते हैं..! उन्होंने मतदान के लिए लोगों को घरों से निकल की मतदान करने की अपील करते हुए कहा की पहले रक्तदान फिर मतदान उसके बाद जलपान..!

तथा ऐसे बहुत सारे लड़के थे जिन्होंने अपनी पहचान छुपाई और उन्होंने रक्तदान किया..!

************************
साहिबगंज:- 26.07.2018. महाविद्यालय एन०सी०सी० कैडेट के द्वारा  विजय कारगिल दिवस मनाया गया..! साहिबगंज गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप जलाया गया...! एन०सी०सी० कैडेट के द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया साथ ही हमारे देश के जितने भी भारतीय सेना है सभी को एन०सी०सी० कैडेट द्वारा सम्मान दिया गया...! उक्त मौके पर भारत माता की जय जयकार व वंदेमातरम के जयकार से गाँधी चौक गुंजायमान हो गया..!
विजय दिवस की खुशी में सभी को मिठाई बांटी गई..! अतिथि के रुप में नगर थाना के अधिकारीगण दीप जलाकर सभी सेना को सम्मान दिया..!  विजय दिवस में शामिल हमारे एन०सी०सी० कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वीरों के गौरवगाथा को सुनकर रगों में उत्साह का संचार हुआ...!
एन०सी०सी० कैडेट्स द्वारा विजय कारगिल दिवस की जानकारी साहिबगंज के लोगों तक पहुंचाई उक्त मौके पर हमारे सेनाओं की महत्वपूर्ण विशेषता भी बताई गई हमारी सेना जितनी तपस्या के साथ मेहनत के साथ हमारी रक्षा करते हैं हमारा फर्ज बनता है की हमें उन्हें सम्मान करना चाहिए..! दीप जला कर, रंगोली बनाकर सेना को सम्मान दिया गया..! 
इस कार्यक्रम में सीनियर एन०सी०सी० कैडेट अवधेश यादव, रंजन कुमार, विशाल प्रसाद, सत्यम कुमार सिंह तथा जूनियर एन०सी०सी० कैडेट रमेश कुमार यादव, रितिक कुमार, रिंकी कुमारी, प्रीति कुमारी, अंगद कुमार यादव, यशवर्धन पांडे, लखन कुमार तथा साहिबगंज महाविद्यालय की सभी एन०सी०सी० कैडेट विजय कारगिल दिवस पर मौजूद थे..!
------------------------------
साहिबगंज :- 15/07/2018.
महाविद्यालय कैडेट के द्वारा रविवार को एन०सी०सी० राहुल कुमार संतोष के आदेशानुसार एन०सी०सी० डे मनाया गया..! सफाई अभियान कार्यक्रम के तहत ( 1.साहिबगंज महाविद्यालय, (2. डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा, (3. आस्था का केंद्र धर्म स्थल बायसी स्थान की सफाई की गई..! उक्त स्थानों में सफाई कर व लोगों को सफाई अभियान से सम्बंधित जानकारियाँ देकर स्थानीय लोगो में जागरूक किया गया..!
प्लास्टिक मुक्त होने की कारण प्लास्टिक से बचाव और प्लास्टिक को नष्ट करने का तरीका लोगों को समझाया गया..!
साहिबगंज के नागरिकों ने हमारी बहुत सहयोग की..!
एन०सी०सी० डे के दौरान हम सभी ने शहर के विभिन्न-विभिन्न जगहों में पैदल यात्रा कर सफाई से सम्बंधित जानकारियाँ देकर जनजागरूक करते हुए लोगों को प्रतिज्ञा दिलाया..!
उक्त कार्यक्रम साहिबगंज महाविद्यालय के सीनियर अंडर ऑफिसर सत्यम कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया..!
साहिबगंज महाविद्यालय के सीनियर रंजन कुमार यादव, सुमन कुमार यादव, अनूप सरकार, विशाल प्रसाद, लक्ष्मी कुमारी, राजेश कुमार साह, जूनियर NCC कैडेट रमेश कुमार यादव, रितिक कुमार, प्रीतम कुमार, प्रीति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी तथा सभी एन०सी०सी० कैडेट मौजूद थे..!
--------------------------
18/06/2018. (सोमवार) 
विधायक अंगरक्षक ने गर्भवती महिला को किया रक्तदान..!  सदर अस्पताल में राजमहल विधानसभा विधायक अनंत ओझा के अंगरक्षक पंकज झा ने एक गर्भवती महिला को अपना कीमती समय निकालकर अपना बी पॉजिटिव ब्लड रक्तदान किया..! महिला का नाम संध्या देवी महादेवगंज की रहने वाली पति का नाम योगेश यादव साहेबगंज, झारखंड निवासी को प्रसवोपरांत रक्त की सख्त आवश्यकता थी ! ब्लड डोनेटर एस०बी०जी व्हाट्सअप ग्रुप के माधयम से जब विधायक अंगरक्षक पंकज झा को जब रक्त की कमी से जूझते मरीज की जानकारी मिली उन्होंने अतिसंवेदनशीलता का परिचय देते हुए त्वरित निर्णय लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए..!
पूर्व में भी पंकज झा कई बार रक्त दान कर चुके हैं..! ब्लड जांच करते हुए लैब टेक्नोलॉजिस्ट शाहबाज आलम, गौतम यादव (बी०जे०पी०) मौजूद थे..! 
---------------------------
साहिबगंज 06/05/2018.
सदर अस्पताल साहिबगंज में एडमिट गर्भवती महिला को तीन यूनिट ब्लड में दो यूनिट ब्लड चढ़ाया जा चूका था एक यूनिट बी पॉजिटिव ब्लड की और आवश्यकता थी ! ब्लड डोनेटर वॉट्सएप्प ग्रुप में मैसेज किया गया..! इस ग्रुप की सदस्या जिला परिषद् अध्यक्ष रेणुका मुर्मू  ने रक्तदान जैसे महान कार्य को करने के लिए तत्कालीन ग्रुप के एडमिन तथा साहिबगंज महाविद्यालय के NCC सीनियर और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कॉलेज मंत्री सत्यम सिंह से सम्पर्क कर उन्होंने सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में जाकर अपना रक्तदान की..!  ब्लड डोनेटर Sbg ग्रुप की पहली महिला है जिन्होंने अपना रक्तदान करके इस रक्तदान महादान  जैसे समाजीक जागरूक अभियान में भागीदार बनी ग्रुप के सभी सदस्यो के तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद..!

------------------------------
साहिबगंज :- 26/04/2018.
साहिबगंज महाविद्यालय NCC कैडेट प्रिंस कुमार यादव ने रक्तदान कर बचायी एक बूढी माता की जान..! उक्त बूढी माँ भागलपुर में एडमिट है.! माता को 4 यूनिट ब्लड की जरूरत थी जो आज पूरा हो जाएगा...! प्रिंस कुमार यादव आज भागलपुर जा कर उस माता को एक यूनिट ब्लड देंगे..! प्रिंस कुमार यादव साहिबगंज के रहने वाले हैं..!  NCC में न्यू एडमिशन है...! प्रिंस कुमार यादव इंटरसिटी से भागलपुर जाने वाले हैं..! जानकारी के अनुसार अब उस माता को ब्लड की जरूरत नहीं है, जो भागलपुर में एडमिट है, अब उनके स्वास्थ्य में बहुत सुधार है..!रक्तदान करते विमलेश कुमार यादव.👇.! 
जितने भी भाई ने उस माता को अपना रक्तदान किये मैं उन सभी को दिल से आभार प्रकट करता हूं..! ब्लड डोनेट साहिबगंज व्हाट्सअप ग्रुप एडमिन सत्यम कुमार सिंह, घनश्याम यादव ने ग्रुप की ओर से रक्तदाताओ को धन्यवाद दिया !
साहिबगंज 31/03/2018.










साहिबगंज 31/03/2018. NCC कैडेट कबड्डी मैच का आयोजन l महाविद्यालय NCC 36 बटालियन झारखंड धनबाद के आदेशानुसार साहिबगंज महाविद्यालय से राहुल कुमार संतोष NCC ANO के आदेशानुसार सीनियर सत्यम कुमार सिंह कबड्डी मैच करवायी l मैच में A ग्रुप B ग्रुप ने मैच खेली l  NCC कैडेट A ग्रुप  के कप्तान रमेश कुमार यादव B ग्रुप के कप्तान रितिक कुमार यादव तथा लड़कियों में A ग्रुप के जुली कुमारी तथा B ग्रुप से इशरत जहाँ थी l 
लड़कियों में B ग्रुप विजेता हुए l लड़कों में B ग्रुप विजेता हुए विजेता टीम को कबड्डी के मैच के लिए धनबाद भेजी जाएगी l
कबड्डी खेल में उपस्थित NCC सीनियर सुमन कुमार यादव कमलेश कुमार मंडल कमलेश कुमार यादव अमन कुमार अंगद कुमार राखी दास लक्ष्मी कुमारी जुली कुमारी प्रीति कुमारी प्रीतम कुमार सभी NCC कैडेट मौजूद थे l








---------------------------
साहिबगंज 27/03/2018 
ब्लड डोनेटर साहिबगंज ग्रुप बनाने के 4 माह बाद कुछ नेक कार्य करने का मौका मिला ! हमेशा चूक जाया करते थे ब्लड डोनेट करने से ! इस बार एक लाचार माँ को हीमोग्लोबिन की बहुत ज्यादा कमी हो गयी थी जो जिरवाबाड़ी की रहने वाली है इन्हें A पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता थी l ब्लड डोनेटर साहिबगंज  ग्रुप के माध्यम से कही से उनको मेरा नम्बर किन्ही व्यक्ति द्वारा दिया गया जिसे मौका मिलते ही आज ब्लड डोनेट कर आया ! इस ग्रुप को बनाने का श्रेय जाता है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् और NCC को टीम को !
अन्य लोगो की तरह मैं भी डरता था !आज रक्त-दान करने के बाद मन की सारी भ्रांतिया दूर हो गयी है ! मौके पर मौजूद रहे ncc के सीनियर सत्यम सिंह, विशाल प्रसाद यादव छात्र संघ घनश्याम यादव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सह पूर्व ABVP जिला संयोजक साहिबगंज, महाविद्यालय,साहिबगंज
-----------------------------------
साहिबगंज 21.3 .2018 बुधवार

बोरियों की रहने वाली माजी रन जो डिलीवरी पेशेंट थी ! उनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव था, वह महिला बहुत परेशान थी! उनके भाई अफजल भी बहुत परेशान थे ! उन्होंने NCC के सीनियर सत्यम कुमार सिंह सूचना दी ! सत्यम कुमार सिंह ब्लड डोनेटर ग्रुप साहिबगंज में मैसेज किया ! रवि रंजन जिनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है, उन्होंने तुरंत सत्यम कुमार सिंह को सूचना किया ! रवि रंजन रेलवे विभाग साहिबगंज p w i में नौकरी करते हैं! रवि रंजन ड्यूटी में रहने के बावजूद अपने से बड़े साहब को अपनी समस्या बताई और वह तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे ! उन्होंने अपना ओ पॉजिटिव ब्लड उस महिला को दिया ! ब्लड देते समय NCC के सीनियर अनूप सरकार सुमन कुमार यादव मौजूद थे l
---------------------------
साहिबगंज 15/03/2018 
फरिस्ते की तरह मदद करते ब्लड डोनेटर साहिबगंज व्हाट्सअप ग्रुप -सत्यम सदर अस्पताल साहिबगंज में एक महिला को बी पॉजिटिव खून की आवश्यकता थी वह महिला बहुत परेशान थी ,उसके घर वाले बहुत ज्यादा परेशान थे उन्होंने NCC के सीनियर सत्यम कुमार सिंह को कॉल किया और कहा की हमारे घर में एक महिला की बहुत अधिक गंभीर हालत है वह बीमार है उनके शरीर में खून नहीं है कुछ दिन से वह बहुत परेशान थे 
सत्यम कुमार सिंह ब्लड डोनेट साहिबगंज ग्रुप एडमिन ग्रुप में मैसेज किए उनमें से साहिबगंज कॉलेज हॉस्टल के रहने वाले दिलीप दास वह कॉम्पिटिशन की तैयारी करते हैं और साहिबगंज महाविद्यालय के छात्र हैं और एक छात्र नेता के रूप में भी हैं उन्होंने तुरंत ब्लड देने  के लिए तैयार हो गया दिलीप दास का भी बी पॉजिटिव खून है उन्होंने बिना स्वार्थ के अपनी पढ़ाई अपना काम छोड़कर उस महिला की मदद के लिए सदर अस्पताल पहुंच गए  
रक्त अधिकोष साहिबगंज में उपलब्ध रक्त दिनांक 15/03/2018
उन्होंने बी पॉजिटिव खून देकर उस महिला की जान बचाई यह महिला साहिबगंज के केलाबाड़ी पोखरिया के रहने वाली है इस महिला का नाम बीना देवी है l
अति संवेदनशीलता का परिचय  देते हुए दिलीप दास सच्चे मन से निस्वार्थ अपना खून देकर उस महिला की जान बचायी l
साहिबगंज 13/03/2018
एन.सी.सी. कैडेट ने रक्तदान कर बचाया जच्चे की जान , जच्चा-बच्चा सुरक्षित l  
साहिबगंज सदर अस्पताल में आज एक प्रसव मरीज को रक्त की बहुत ही आवश्यकता थी ! बच्चे को जन्म दे चुकी थी पर शरीर में ब्लड नहीं था l मरीज के परिजन बहुत परेशान थे l  महिला  इस्माइल की बहन स्टेडियम रोड साहिबगंज निवासी को ओ नेगेटिव ब्लड की जरूरत था उसी समय NCC के सीनियर सत्यम विशाल अनूप को पेशेंट के घर वालों ने संपर्क किया ,अतिसंवेदनशीलता का परिचय देते हुए NCC के सीनियर नीरज कुमार यादव जो महादेवगंज के रहने वाले हैं उनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव  है उन्होंने तुरंत बिना स्वार्थ के सदर अस्पताल में आकर स्माइल की बहन को अपना ओ पॉजिटिव ब्लड दिया l 
रक्तदान के समय साहिबगंज कॉलेज के NCC के सीनियर सत्यम कुमार सिंह, विशाल प्रसाद ,अनूप सरकार मौजूद थे l 
साहिबगंज 17.02.2018
सदर अस्पताल एक महिला को AB+ पॉजिटिव ब्लड की जरूरत थी ! महिला साहिबगंज तलवाना की रहने वाली थी ,बेटे का नाम सुनील रंजन है, उन्होंने परेशान होकर ब्लड के लिए ABVP कॉलेज मंत्री सत्यम कुमार सिंह को खबर किया  सत्यम कुमार सिंह ने ABVP के साहिबगंज कॉलेज महिला कॉलेज के अध्यक्ष स्नेहा कुमारी ने अपनी पति अजय हरि को कहा  कि ब्लड ग्रुप ए बी पॉजिटिव की जरूरत है स्नेहा कुमारी  अपनी पति को कॉल करके ऑफिस से बुलाया अजय हरि ने ऑफिस छोड़कर  जरूरतमंद को अपना ब्लड देखकर जान बचाया

साहिबगंज-17.02.2018
साहिबगंज महाविद्यालय एनसीसी कैडेट 36 बटालियन धनबाद NCC ए एन ओ के आदेशानुसार सीनियर अंडर ऑफिसर सत्यम कुमार सिंह ने बताया कि NCC बी सर्टिफिकेट एग्जाम 23.02.2018 फरवरी को धनबाद में गोल्फ ग्राउंड 5 गर्ल्स में होगी उसकी तैयारी साहिबगंज महाविद्यालय में शुरू कर दी है बी सर्टिफिकेट एग्जाम के लिए साहिबगंज महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट बहुत ही मेहनत कर रहे हैं बी सर्टिफिकेट एग्जाम रिटन एग्जाम और फिजिकल एग्जाम देने के बाद ही बी सर्टिफिकेट पास कर सकते हैं एग्जाम की तैयारी रंजन कुमार सत्यम कुमार सिंह सुमन कुमार यादव करवा रहे हैं
----------------------

रक्त दान करते हुए 
-----------------------
रक्त दान करते हुए साहिबगंज के जाने-माने पत्रकार 
साहिबगंज 06/2/2018 (मंगलवार)
सदर अस्पताल साहिबगंज में ब्लड कि बहुत प्रॉब्लम है उसी प्रॉब्लम में बरहरवा के गांव पटना के रहने वाले सुमन चौधरी उसकी पत्नी दुर्गा देवी जिनका उम्र  26 साल है! जो डिलीवरी पेशेंट ए पॉजिटिव ब्लड की बहुत ज्यादा जरूरत थी ब्लड नहीं रहने पर सदर अस्पताल के डॉक्टर उसे साहिबगंज से बाहर रेफर कर रहे थे
तीन से चार बार ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकाल दिया गया डिलीवरी पेशेंट को बहुत प्रॉब्लम हो रही थी तभी उन्होंने साहिबगंज कॉलेज के NCC सीनियर सत्यम कुमार सिंह को अपनी समस्या बताएं! उन्होंने NCC के शंकर कुमार यादव का ए पॉजिटिव खून मिला उन्होंने तुरंत सत्यम कुमार सिंह के साथ सदर अस्पताल जाकर डिलीवरी पेशेंट को अपना ए पॉजिटिव खून दिया
दुर्गा देवी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया समय पर NCC के सभी  सीनियर अंडर अफसर सत्यम कुमार सिंह NCC के सीनियर के कैडेट सुमन कुमार यादव ,सूरज कुमार शाह, हेमलाल कुमार सभी मौजूद थे

10 अप्रैल 2019

आलेख :- आलोक कुमार


साहिबगंज/बोरियो :- 10/04/2019. संवाददाताओं की टीम ने बचाई सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की जान..! बोरियो पेट्रोल पंप के नजदीक मोटरसाइकिल सवार जख्मी..! टीम ने बोरियो थाना को सूचित कर पहुँचाया अस्पताल..! बोरियो :- लोकसभा चुनाव में मीडिया की सहभागिता पर कार्यशाला का आयोजन पंचायत प्रशिक्षण संस्थान, डाबरग्राम देवघर में आयोजित किया गया था, जिसमें साहिबगंज जिला से बिभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथीगण कार्यशाला में भाग लेने के बाद दोपहर भोजनोपरान्त सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदत्त वाहन से अपने गृह जिला साहिबगंज लौट रहे थे..। देवघर से सबसे आगे चलने वाली टीम की गाड़ी जिसमे अजेय भारत न्यूज चैनल के ब्यूरोचीफ आलोक कुमार, उदितराज न्यूज चैनल के रिपोर्टर विवेक कुमार पासवान एवं श्वेतपत्र के छायाकार विजय केजरीवाल की गाडी ज्यो ही साहिबगंज जिला के बोरियो प्रखंड के हाइवे पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुँची तो मिडियाबंधुओं ने देखा कि कुछ लोग पुल के समीप बीच सड़क पर किसी अनजान व्यक्ति के सड़क दुर्घटना में घायल के मदद की गुहार अन्य वाहन चालकों से लगा रहे हैं..। मगर कोई भी वाहन चालक पुलिस के पचड़े में न पड़ने के डर से इन लोगों की किसी तरह की कोई सहायता नहीं कर रहे थे..। देवघर से लौट रहे सदस्यों ने बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को देखा तो तुरंत इसकी जानकारी बोरियो थाना प्रभारी राजेश टुडू के मोबाईल पर देते हुए अपनी गाड़ी से घायल को रेफरल अस्पताल बोरियो पहुँचाया..।

उधर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जानकारी जैसे ही बोरियो थाना प्रभारी को प्रेस के सदस्यों से मिली तो वे इसकी सूचना पी०सी०आर० वैन को दी..। वही पी०सी०आर० वैन भी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर घायलों को प्रेस की गाड़ी को एस्कॉर्ट करते हुए अस्पताल ले गया.। यह घटना कैसे हुई इसकी जानकारी वहा उपस्थित किसी को भी सही से मालूम नहीं था..। उधर पुलिस घायलों के जाँच पड़ताल में जुटते हुए मोटरसाइकिल की खोजबीन शुरू कर दी थी..। जिस गाड़ी से घटना हुई वह हीरो मोटोकॉर्प की एच०एफ० डीलक्स नई बिना नंबर की थी..। सड़क दुर्घटना में घायल को जब प्रेस की टीम ने अस्पताल पहुंचाया, पुल के समीप स्थानीय लोगों ने उनकी बाईक को अस्पताल पहुंचाने की बात कहकर लेकर चले गए मगर जब बोरियो पुलिस के पी०सी०आर० वैन की टीम ने उक्त बाइक को अस्पताल परिसर में ढूंढना चाहा तो बाईक कही मिली नहीं..। उधर दोनों लोगों की पहचान ईलाज के क्रम में नहीं हो पाई थी..। उसमें से एक व्यक्ति जो बाइक चला रहा था उसके सिर एवं जीभ में गंभीर चोटें आईं थीं, उसके मुँह से काफी खून निकल रहा था और दूसरे व्यक्ति को हल्की चोट लगी थी..।




*******************
साहेबगंज :- 01/08/2018.
साक्षरता चौक पर R.S.N.P.L. मल्टी लेवल नेटवर्क कंपनी में आज पुलिस कप्तान एच०पी० जनार्दन के निर्देश पर जिरवाबाडी ओपी थाना प्रभारी ने 3 बजे कंपनी के कार्यालय पहुंच कर उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की..! छापामारी अभियान थाना प्रभारी रामानुज वर्मा के नेतृत्व में की गई...! अनुसंधान के क्रम में कंपनी में कार्यरत स्टाफ से कंपनी के दस्तावेजों की छानबीन की गयी..! पुलिस मामले की गम्भीरतापूर्वक अनुसंधान कर रही है..।
---------------------------
साहिबगंज:-24/06/2018.
स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, 125 रोगियों की हुई जाँच..! साहिबगंज चौक बाजार, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में विवेकानंद अस्पताल, दुर्गापुर पश्चिम बंगाल से आए हुए मुख्य चिकित्सक लखीकांत चक्रवर्ती एवं जयंती चक्रवर्ती ने बी०पी०एल० कार्ड धारकों का मुफ्त चेकअप किया और सभी रोगियों को झारखंड सरकार के गम्भीर रोगो की मुफ्त में इलाज योजना की जानकारी दी। आज के इस स्वास्थ्य शिविर में 125 रोगियों ने अपना चेकअप करवाया। चिकित्सकों के जांचोपरांत साहिबगंज में ज्यादातर हर्ट के रोगी मिले। 
जिन रोगियों को गम्भीर पाया गया उन्हें बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफ़र करने की सलाह दी गयी। इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य का योगदान काफी सराहनीय रहा जिन्होंने शिविर के लिए अपना स्कूल दिया।
साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता चंदा गोंड एवं संजीव शर्मा उर्फ सोनू, कृणाल वर्मा व विकाश गुप्ता का मुख्य योगदान रहा। साथ ही सहयोगियों के रूप में मनीष यादव, निरंजन, वरुण, सुकुमार, अमित, विशाल, ऑमल, रोशन, माइकल, संतोष आदि छात्रों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
----------------------------
साहिबगंज:-23/06/2018.
जीवनदायिनी साहिबगंज ब्लड डोनर्स ग्रुप..! बरहेट निवासी चतुरचन्द को जो सदर अस्पताल में विगत कई दिनों से भर्ती है। उन्हें आज अपने लिए ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता होने पर जय हिन्द क्लब बरहेट के द्वारा सूचना मिली..! सामाजिक कार्यकर्ता चंदा गोंड ने इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लिया और अपने व्हाट्सएप्प ग्रूप में संचालित साहिबगंज ब्लड डोनर्स  के सदस्य से बात कर 2 यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया। आज साहिबगंज ब्लड डोनर्स ग्रूप की ओर से डाॅ०असद आलम और नीलेश कुशवाहा ने रक्तदान करके उक्त व्यक्ति की काफी मदद की। 
डॉ० असद आलम और नीलेश कुशवाहा द्वारा रक्तदान के महान उपकार के लिए साहिबगंज ब्लड डोनर्स ग्रूप उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही साथ जय हिन्द क्लब बरहेट के सदस्यों ने इन रक्तदाताओं को बहुत बहुत बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना भी किए।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता चंदा गोंड ने खास बातचीत में प्रेस को बताया कि हमारी यही इच्छा है कि हम इस ग्रुप के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की जान को बचा सकें और उन्हें नया जीवन देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव निभा सकें। 
----------------------------
साहिबगंज:-20/06/2018.
आवश्यक सूचना...!  24 जून 2018 को  सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चौक बाजार में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन होना तय..! झारखंड सरकार स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा गम्भीर बीमारियों के उपचार हेतू विवेकानंद हॉस्पिटल, दुर्गापुर को सूचीबद्ध किया गया है जिसके सौजन्य से दिनांक 24-जून-2018 (रविवार) को सूबह 9 बजे से 'सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चौक बजार, साहिबगंज' में (बी०पी०एल० कार्ड धारकों और जिनकी आय सालाना 72,000/- से कम है) के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है..! 
जिसमें मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत सभी तरह के रोगो से ग्रसित रोगियों और जरूरतमंद का नि:शुल्क परामर्श, उपचार व दवाइयां वितरण कि जायेगी..! असाध्य बीमारियों से पीड़ित गरीब मरीजों को इलाज के लिए राज्य सरकार 5 लाख रुपए तक अनुदान देगी। कैसे मिलेगा मरीजों को लाभ:- अहर्ताधारी मरीज चिकित्सक द्वारा सत्यापित गंभीर बीमारी से संबंधित स्वास्थ जांच व अन्य प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र या बीपीएल कार्ड एवं बीमारी में इलाज होने वाली राशि का प्राक्कलन के साथ आवेदन सी०एस० कार्यालय में दिया जाता है । प्रत्येक सोमवार को सी०एस० कार्यालय में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना समिति की बैठक होती है। बैठक में मरीजों के दस्तावेज व मरीज की स्वास्थ्य जांच की जाती है। इसके उपरांत समिति इलाज अनुदान राशि देने का निर्णय लेती है। बिमारियों के प्रकार :- हृदय रोग, कीडनी, केंसर, ब्लड केंसर आदि गंभीर बीमारी योजना में शामिल है..! अतः साहिबगंज जिलेवासियों से अनुरोध है की इस मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाएं..! इस सन्देश को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच साझा करें, ताकि जरूरतमंद लोग इस योजना का लाभ उठा सके..! यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्त्ता चंदा गौंड व उनके पुत्र मनीष कुमार ने दी..! 
---------------------------------
SAHIBGANJ/JHARKHAND-25/04/2017.
नही थम रही ठेकेदारों की मनमानी ...! शहर के बीचों बीच गुजरने वाले लाइफ लाइन कहे जाने वाली मुख्य मार्ग एनएच 80 पर साहिबगंज कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने नाली निर्माण में लगाए जा रहे छड़ को सड़क के बीच मे रख दिया गया है। वही शहर की सड़कों की चौड़ाई ऐसे ही पहले से काफी कम है और तो और उसी सड़क के किनारे नए नाली निर्माण को लेकर गड्डा खोदकर एवम बीच सड़क पर छड़ को लंबी कतार में बांध कर रख दिया गया है। जिससे इस सड़क से होकर गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना आये दिन करना पड़ रहा है वही काम को करा रहे ठेकेदार अपनी मनमानी करने से बाज नही आ रहे है जबकि इस मुख्य मार्ग से होकर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों का काफिला रोजाना गुजरता है मगर किन्ही भी पदाधिकारियों का ध्यान इस एक बार भी नही जा रहा है।
------------------------
साहिबगंज/झारखण्ड- सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितता व् मनमानी को लेकर ठेकेदार से उलझते हुए कॉलेज गेट के सामने के दुकानदार का वीडियो देखने के लिए निचे लिंक पर क्लिक करे ! 
                                   
                                                                             https://youtu.be/FycBkOwFFBc

साहिबगंज/झारखण्ड- सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितता व् मनमानी को लेकर ठेकेदार से उलझते हुए कॉलेज गेट के सामने के दुकानदार का वीडियो देखने के लिए निचे लिंक पर क्लिक करे !                                                                                                              https://youtu.be/FycBkOwFFBc
-----------------
NEXT NEWS
-----------------
SAHIBGANJ/JHARKHAND-18/04/2017



शहर के गांधी चौक के पास आज खासमहल उन्मूलन समिति की ओर से एकदिवसीय धरना सह भूख प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें सभी ने पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि साहिबगंज जिले से खासमहल के नाम पर लगने वाला काला कानून वापस लिया जाए। इस धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों समाजिक कार्यकर्ता मौजूद थें।

-----------------------------------------------------------
NEXT NEWS

-----------------------------------------------------------
SAHIBGANJ/JHARKHAND-18/04/2017




चाईबासा पहुँची राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, टाटा कॉलेज चाईबासा में चांसलर ट्रॉफी का उन्होंने किया अपने हाथों से उद्घाटन

-----------------------------------------------------------
NEXT NEWS

-----------------------------------------------------------
SAHIBGANJ/JHARKHAND-15/04/2017 साहिबगंज : जे.एस.सी.ए. के बैनर तले एवं जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में शनिवार को सिद्धू-कांहुँ स्टेडियम में अंतर ज़िला अंडर-16 ( प्लेट ग्रुप) टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन एसपी पी मुरुगन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर ज़िला योजना पदाधिकारी रामनिवास सिंह, ज़िला क्रिकेट संघ सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ विजय, एथेलेटिक कोच योगेश प्रसाद, डॉ रणजीत कुमार सिंह, श्रीकृष्ण डालमिया, पूर्व सी आईटी विजय कुमार, अशोक चौधरी, विनोद, अनिल रजक, शेखर वर्मा, अनूप हरि, सुनील सिंह, अशफ़ाक़, तुफैल अहमद, गोपाल सिंह सहित अन्य मौजूद थे।पाकुड़ ने जीता मैच l
पाकुड़ के खिलाड़ी राहुल कुमार राय को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार देते एस.पी. पी. मुरुगन।  
 खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते साहिबगंज एस.पी. पी.मुरुगन।                        
 अंडर-16 ( प्लेट ग्रुप) टूर्नामेंट मैच का आनंद लेते साहिबगंज  एस.पी. पी.मुरुगन।

-----------------------------------------------------------
NEXT NEWS
-----------------------------------------------------------
SAHIBGANJ/JHARKHAND-14/04/2017साहिबगंज जिले के दहिया टोला बड़तल्ला स्ट्रीट में स्थित अम्बेडकर युवा क्लब में आज डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 126 जयंती के अवसर पर मूल निवासी संघ की ओर से  एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे कमिटी के अध्यक्ष फूल कुमार रजक, मुख्य अतिथि डॉ. मोहन पासवान,अनिल राय, एससी-एसटी रेलवे कर्मचारी संघ के सचिव बालदेव उरांव,नगर परिषद के कर्मचारी राजेंद्र राय,अनिल पासवान आदि ने बाबा साहेब की प्रतिमा के पास द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवम माल्यार्पण कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की।इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

-----------------------------------------------------------
NEXT NEWS
-----------------------------------------------------------




15/02/2017 रामानुज कुमार वर्मा मिर्जाचौकी के नए थाना प्रभारी आज ही अपना पदभार ग्रहण किये

14/02/2017
बैंकों की सुरक्षा को लेकर जिले के पुलिस कप्तान पी. मुरुगन ने कसी कमर। सभी  थाना प्रभारी को संबंधित क्षेत्र के बैंक को सुरक्षा देने का दिया टास्क । सीसीटीवी कैमरों से निरंतर जाँच , बैंक परिसर में संदिग्ध अवस्था में घुमने वालो पर विशेष नजर और भी  सिक्रेट विषयो पर होगी पुलिस प्रशासन की होगी पैनी नजर। आज शाम को 4 बजे पुलिस मुख्यालय में एसपी के नेतृत्व में जिले के सभी बैंको के मैनेजर के साथ सुरक्षा को लेकर होगी बैठक।