14 फ़रवरी 2018

आलेख :- मुरलीधर तिवारी
साहिबगंज :-14/02/2018 
शिव सेना जिला इकाई साहिबगंज ने नगर में स्थापित समस्त महापुरुषों के प्रतिमा के समक्ष स्वछता  अभियान चलाया एवं सभी प्रतिमाओं की साफ़ सफाई की
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर इकाई के नगर प्रमुख हरिहर नाथ दुबे ने की ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संगठन के साहिबगंज जिला प्रमुख सह 01 राजमहल लोक सभा प्रभारी मुरलीधर तिवारी ने उपस्थित शिव सैनिको एवं युवाओ को अपने संबोधन में कहा कि आज हमारे युवा-युवती (भाई-बहन) दिशा और रास्ता भटक गए है।ये वैलेंटाइन-डे पश्चमी सभ्यता संस्कृति की देंन है, ये प्रेम के नाम को भी कलंकित करने वाला दिवस है।हम युवा को स्वयं ही इसे विरोध करना चाहिये और इस दिवस को माता पिता पूजन दिवस ,भाई बहन प्रेम दिवस या स्वतंत्रता संग्राम में शहीद होने वाले वीर सेनानी महापुरुषो के स्मरण दिवस के रूप में भी सामूहिक सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता है
ताकि हमारे पीछे आने वाली भविष्य अपने भाई बहन इस दलदल में रास्ता भटक कर जाने से पूर्व अपने भविष्य को उज्वल और सुनहरा बना सके l हम इस दिन को माँ भारती के सुरक्षा में दिन रात खड़े रहने वाले वीर जवान या शहीद वीर सिपाही को भी स्मरण कर एक पुष्प अर्पण कर उन्हें अतिरिक्त शक्ति प्रदान हो सकती है। ऐसे हमारा एक भारत देश ही सम्पूर्ण विश्व में ऐसा देश है जहाँ हर रोज प्रेम और संस्कार झलकता है l
हमे प्रेम को असभ्य तरीके गन्दे तरीके से परोसने की आवश्यकता नहीं है l अपने देश की गरिमा को बरकार रखने में युवा महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैl  ये प्रेम ही है की हमारे वीर भाई बहन माँ की आँचल की सुरक्षा (देश की सीमा)करते हुए हँसते हँसते बलिदान दे रहे है ये भी प्रेम है।अपने देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुष को भी याद करना भी प्रेम है।जीव ,जंगल ,गौ, गंगा और संस्कृति की भी सुरक्षा करना भी प्रेम ही है।
अतः हम युवाओ के ही हाथ में अपने पीछे आने वाले भविष्य(भाई बहन ) है। कार्यक्रम का समापन माँ भारती एवं महापुरुष के जयकारों से की गई।
इस अवसर पर संगठन के जिला महामंत्री अमरजीत ठाकुर, सदर प्रखंड प्रमुख दीपक यादव, अनुमंडल प्रमुख मिथुन मंडल , सहित खन्तर सिंह, हबीबुल रहमान, विजय यादव सहित कई शिव सैनिक सहित नगर के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।शिव सैनिको ने महापुरुषो के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया
इस अवसर पर पटेल चौक स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल,रेलवे स्टेशन प्रागण मे सविंधान निर्माता डॉ० भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा, रविन्द्र नाथ टैगोर, पूर्वी रेलवे फाटक के पास शहीद भगत सिंह के प्रतिमा,कोर्ट रोड स्थित आजाद सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा एवं गांधी चौक स्थित महात्मा गाँधी के प्रतिमा एव साहिबगंज महाविद्यालय के सामने राजेन्द्र प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित की गई।


06 फ़रवरी 2018

गोलू कुमार 
साहिबगंज 06/02/20178
बोरियों विधानसभा के विधायक ताला मरांडी के द्वारा मंडरो प्रखंड अन्तर्गत +2 वनप्रवासी उच्च  विद्यालय भगैया में  विद्यालय प्रबंधन समिति का  प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम  का उद्घाटन किया गया। 


साहिबगंज 22/12/2017 
झारखण्ड में पहली बार एक ही स्थल से अनेको जनकल्याणकारी योजनाओं का एक साथ शिलान्यास कार्यक्रम बोरियो विधायक ताला मरांडी के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ l 
विधायक ताला मरांडी ने कहा की स्थानीय जनसमस्या का त्वरित निष्पादन हेतु सदैब तत्पर रहने का जो संकल्प लिया है हमेशा खरा उतरेंगे l
उद्घाटन समारोह में सारी कुर्सियां भर जाने के बाद भी सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ विधायक ताला मरांडी के मंतव्य को सुनने के लिए खड़ी रही l
विधायक के आगमन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल था l ग्रामीणों और कार्यकर्ताओ के भीड़ ने माला पहना कर व वुके देकर विधायक ताला मरांडी का स्वागत किया l
ब्राह्मण द्वारा शिला पूजन कर एक साथ अनेको योजनाओ का शिलान्यास किया गया lइस तरह के संयुक्त योजनाओ का झारखण्ड राज्य में पहली बार पर एक ही जगह से सारे शिलापट्ट का उद्घाटन किया गया l 
जनकल्याणकारी योजनाओ का उद्घाटन संयुक्त रूप संपन्न करने से समय श्रम व संसाधन की बचत होती है lइस मौके पर जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओ ने कहा की माननीय विधायक ताला मरांडी जी के द्वारा भावी योजनाओ को सुचारु रूप से प्रभावी बनाने के लिए गम्भीरतापूर्वक क्रियाकलाप उनके सेवा भाव का परिचायक है l

 विडियो देखने के लिए निचे विडियो पर या लिंक पर क्लिक करे l 


साहिबगंज /झारखण्ड 30/05/2017
आज मंगलवार को तालझारी प्रखंड के मोतीझरना ग्राम में वन विभाग द्वारा वन रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक ताला मराण्डी ने कहा कि वृक्ष के बिना मानव जीवन की कल्पना नही की जा सकती है। वृक्ष से हमें जीवनरक्षक के रूप में ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। यह हमारा आय का प्रमुख साधन है। वायुमंडल को यदि प्रदुषणमुक्त एवं हमें निरोग रहना है तो हम प्रकृति की रक्षा करे। जल एवं जमीन के साथ साथ हम जंगल को भी बचायें। उन्होने बताया कि आदिवासी प्रकृति के पूजक होते है।वृक्ष को भगवान का रूप मानते है। अतः इस मौके पर आज हमलोग संकल्प ले वृक्ष की रक्षा करेंगे। साथ ही उन्होने मौके पर उपस्थित पहाडिया व आदिवासी बंधुओं को जीवन जीने की कला के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए शराब का सेवन नही करने की अपील की।




तदुपरांत विधायक श्री मराण्डी,डीएफओ डा० मनीष तिवारी,20 सूत्री सदस्य लखन पंडित,प्रखंड अध्यक्ष मंटू राय प्रखंड उप प्रमुख लडडू सिंह सहित दर्जनों अतिथियों परिसर पर लगे वृक्ष में रक्षा सूत्र बाँधकर इसके रक्षा का संकल्प लिया ।
 इसके उपरान्त विधायक श्री मराण्डी एवं डीएफओ डा० तिवारी ने संयुक्त रुप से आठ वनरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में आदिवासी महिलाओं द्वारा पारंपरिक नृत्य के माध्यम से विधायक श्री मराण्डी का भव्य स्वागत एवं डीएफओ द्वारा मुख्य अतिथि विधायक श्री मराण्डी को बुके देकर सम्मानित किया गया।

मंच संचालन का कार्य रेंजर रवीन्द्र तिवारी ने किया।इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक अनिल कुमार सिंह,प्रेमचन्द शुक्ला,मुखिया मेरी टुडू,ग्राम प्रधान बालेबिटी सोरेन, वार्ड सदस्य हीरा देवी,कृष्णा साह,जितेन्द्र कुमार,हीरालाल चौधरी,चन्द्राय टुडू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
साहिबगंज /झारखण्ड 29/05/2017 :- बोरियो - विधानसभा क्षेत्र में बिजली , पानी , जन वितरण और स्वस्तिक गैस एजेंसी साहिबगंज  डिस्ट्रीब्यूटर्स के द्वारा हो रहे गैस में काला बाजारी को रोकने के सम्बन्ध में साहिबगंज डी०सी० के साथ बैठक करते  हुए विधायक ताला मरांडी ! 


साहिबगंज /झारखण्ड 29/05/2017 :- बोरियो विधानसभा क्षेत्र में बिजली का संकट को  दूर करने के लिए बिजली विभाग के साथ बैठक करते  विधायक ताला मरांडी 


साहिबगंज /झारखण्ड 29/05/2017 :- बाल कल्याण समिति का औचक निरिक्षण के क्रम में ऑफिस का बुरा हाल देखकर शख्ती से हिदायत देते हुए जल्द से जल्द कार्यालय के आस पास स्वच्छ करने का निर्देश देते हुए विधायक ताला मरांडी

                   

साहिबगंज /झारखण्ड 05/05/2017 :- बोरियो विधायक ताला मरांडी ने कल प्रभात खबर में छपे पूर्व प्रकशित समाचार पर आश्चर्य व्यक्त कर उस समाचार का खंडन करते हुए कहा की किसी भी कार्यकर्त्ता का नाम रांची नहीं भेजे है ! उनके लिए सभी कार्यकर्त्ता एक जैसे है और हमेशा रहेंगे ! माननीय विधायक ने कहा की सोची-समझी राजनितिक साजिश के तहत उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है .

07 जनवरी 2018

प्रवीण कुमार 
साहिबगंज 07/01/2018
बद्रीनारायण स्मृति शेष----
एक आवाज जो अब नहीं देगी सुनाई
बद्री नारायण पांडे साहिबगंज के पत्रकारिता जगत में एक ऐसा नाम जो हमेशा इस बात की याद दिलाती रहेगी पॉलिटिशियन हो पत्रकार हो समाजसेवी हो चाहे कोई हो शब्दों की जुगलबंदी जैसे हीरा चोर खीरा चोर.......चाहे वह सोनिया-राहुल गांधी पर कॉमेंट हो या किसी भी विषय पर बेबाक राय रखने की बात हो बद्री नारायण पांडे जी का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। वह मुखर आवाज हम लोगों के बीच से चुपके से 7 जनवरी की रात हमसे विदा ले लिए।
बद्री भैया को और लोग न जाने कितने रूपों में जानते होंगे लेकिन मैं जो जानता हूं और मेरी जो नजदीकियां थी उसमें मैंने जो महसूस किया वह यह है कि उनमें शहर में रहते हुए शहर की जीवन शैली की छाप ना के बराबर थी ।ठेठ देहाती अंदाज बेबाक राय हमें सदा जीवन में संबल प्रदान करती रहेगी ऐसा हमारा मानना है। लूट-खसोट नामक अखबार का जब उन्होंने रजिस्ट्रेशन करवाया तो मैंने उनसे यह प्रश्न पूछा था कि भैया अच्छे से अच्छे नाम रखे जा सकते हैं तो फिर यह लूट-खसोट नाम क्यों?उन्होंने बहुत सरल अंदाज में जवाब दिया मैं लूट-खसोट तो नहीं कर पाया कम से कम नाम ही रख कर अपने को संतुष्ट कर सकूं।

हां एक बात और कहूंगा जो पत्रकार पत्र से कार बना पाए वही असली पत्रकार है इस शब्द का अर्थ है वह हमेशा व्यंग के रूप में करते थे उनका कहने का मतलब होता था पत्रकारिता अब मिशन नहीं बल्की धन उगाही का साधन बनता जा रहा है। उन्होंने पत्रकारिता को अंतिम दम तक मिशन के रूप में यूज किया जो हम पत्रकारों को संभवत हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
साहिबगंज 05/08/2017
एफसीआई के 15000 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम का उद्घाटन !

खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू की करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा साहेबगंज

शनिवार को साहेबगंज के महादेव गंज में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पीपीपी मोड मे निर्माण कराए गए 15000 मीट्रिक टन भंडारण क्षमता वाले एफसीआई गोदाम का उद्घाटन किया गया।
गोदाम का उद्घाटन झारखंड भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक अमित भूषण ने विधिवत फीता काटकर किया।  एसएफसी गोदाम के उद्घाटन के अवसर पर गोदाम परिसर एवम आस-पास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, गोदाम के स्थानीय प्रोप्राइटर यशराज स्टोरेज के बजरंगी प्रसाद यादव कांग्रेसी नेता जयप्रकाश सिन्हा सहित स्थानीय ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित थे !


********

नेक्स्ट-न्यूज़                   

साहिबगंज 04/08/2017

साहेबगंज का सटर कटर चोर गिरोह रांची में पकड़ाया
रांची की रातू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़काटोली रातू से 12 लोगो को गिरफ्तार किया है. इन लोगो के पास से गैस कटर, ताला तोड़ने के कई औजार व हथियार बरामद हुआ है. पुछताछ मे रांची के कांड मे संलिप्ता स्वीकार कर बताया की बड़ी चोरी की वारदात करने के फिराक मे थे. इनके निशाने पर चट्टी व काठीट़ाड़ के बैक थे. इनके पास से आँक्सीजन सिलेंडर रेग्युलेटर लगा 4 पीस, गैस कटर, पाईप, साबल, हथौड़ी, रिच, सहित दर्जनो औजार, देशी पिस्टल दो, गोली 4, चांदी का सिकड़ी, ब्रासलेट सहित अन्य सामान बरामद हुई है.
गिरफ्तार लोगो मे शामिल  जब्बार शेख लखीपुर, कबीर शेख, समसुल शेख, शमीम शेख, अजरुद्दीन शेख सभी फुलवरिया, इनामुल शेख, नसीम शेख दोनो हासेन गोला, सुकुरुद्दीन शेख मुर्गी टोला, गौतम रविदास, संजय रमानी दोनो बड़हरवा, सूकुमार मंडल कसवा सभी जिला साहेबगंज एवं राजू पांडेय बड़काटोली रातू निवासी है.  
                     
********
नेक्स्ट-न्यूज़

साहिबगंज 29/07/2017


वृक्षारोपण कार्यक्रम " का उपायुक्त ने किया शुभारम्भ 


पर्यटन,कला,संस्कृति,खेलकूद एवम् युवा कार्य,झारखण्ड रांची(खेलकूद एवम् युवा कार्य निदेशालय)के निदेशानुसार निदेशालय से सम्बद्ध आवासीय एवम् डे बोर्डिंग केंन्द्र में प्रशिक्षणरत खिलाडियो/ प्रशिक्षको  एवम् खेल संघो के पदाधिकारियों /एन0एस0एस0/एन0सी0सी0/+2 उ0वि0के विद्यार्थियो शिक्षको" पौधा गोद लेने " के कार्यक्रम के तहत आज  प्रातः 11:30 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय,साहिबगंज में  वृक्षारोपण  का कार्यक्रम  आयोजित किया गया  ।
जिसमे मुख्य् अतिथि शैलेश कुमार चौरसिया  विशिष्ट अतिथि उपविकास आयुक्त नैंसी सहाय,जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी,अंचल अधिकारी राम नरेश सोनी,जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य मीर सलमान हुसैन,जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव,रेंजर प्रेम चंद शुक्ला,आवासीय एथलेटिक कोच योगेश प्रसाद यादव,जे0एन0वी0 के शिक्षक,पत्थर ब्यवसायी संघ के दिनेश पटेल,राकेश कुमार,एन0सी0सी0 के कैडेट,आवासीय/डे बोर्डिंग एथलेटिक के छात्र/छात्रा  एवम् अनेको खिलाड़ी उपस्थित थे । वही वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपायुक्त ने लोगो से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवम् जन भागीदारी की बात कही ।
साथ ही भावी पीढी के लिए एक ऐसे वातावरण के निर्माण का आह्वान  किया जो पूर्णतः प्रदूषण मुक्त हो एवम् सभी को पौधा रोपण के लिए शपथ दिलाया ।



वही उपविकास आयुक्त नैंसी सहाय एवम् डी0ऍफ़0ओ0 मनीष तिवारी ने भी सैकड़ो विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पौधा रोपन पर जोर दिया एवम् बताया की नमामि गंगे के तहत गंगा के किनारे पेड़ लगाये जायेंगे ।
पुनः सभी ने जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में अनेको पेड़ लगाये गए एवम् सभी सरकारी,गैर सरकारी एवम् अपने अपने घरो में पेड़ लगाने की अपील की गयी । आवासीय/डे बोर्डिंग एथलेटिक केंद्र के खिलाड़ियो /एन0सी0सी0 के कैडेटों ने वृद्धाश्रम भवन एवम् सिंधु कान्हू स्टेडियम के बाहर अनेको पेड़ लगाये ।

********
नेक्स्ट-न्यूज़

साहिबगंज 24/07/2017

नगर परिषद में मनमाने टैक्स वसूली के खिलाफ बवाल ! लोगों ने विधायक को सुनाया दुखड़ा, पदाधिकारी ने भी दी एजेंसी को  चेतावनी ! नगर परिषद साहेबगंज मे सरकार द्वारा नियुक्त प्राइवेट एजेंसी द्वारा  मनमाना होल्डिंग टैक्स वसूली के खिलाफ लोगों का आक्रोश अब भड़कने लगा है। सोमवार को सैकड़ों लोग नगर परिषद में गोलबंद होकर मनमाने तरीके से वसूली जा रही टैक्स के खिलाफ आवाज बुलंद  किया ।मौके पर पहुंचे विधायक को भी लोगों ने अपना दुखड़ा सुनाया। विधायक ने लोगों का समर्थन करते हुए पदाधिकारी से लोक हित में मनमाने टैक्स पर रोक लगाते हुए उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

********
नेक्स्ट-न्यूज़

साहिबगंज 23/07/2017

बरहरवा थाना क्षेत्र के बरारी चमड़ाचक में एक व्यक्ति आम का पेड़ में लटकने से हुई मौत पुलिस मामले की छानबीन कर रही है !

********
नेक्स्ट-न्यूज़

साहिबगंज 21/07/2017

उधवा प्रखंड के राधानगर के छात्रों को मिला प्लस 2 उच्च विद्यालय का उपहार ! ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए होगा वरदान साबित ।

राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने उद्घाटन कर छात्रों को समर्पित किया !

********
नेक्स्ट-न्यूज़
******** 

साहिबगंज 20/07/2017

गोड्डा: बसंतराय प्रखंड के कोरियाना गांव में वज्रपात से एक 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गयी, चार महिलाएं भी गंभीर रुप से घायल हो गयी, बज्रपात के समय वे लोग खेत में काम कर रही थी.

********
नेक्स्ट-न्यूज़
******** 

साहिबगंज 20/07/2017

बोरियो- साहेबगंज मुख्य पथ स्थित बाँझी के समीप आज गुरूवार को स्कोरपियो एवं मोटरसाईकिल में सीधी टक्कर हो जाने से मौके पर ही मोटर साईकिल सवार की मौत हो गयी।जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार व्यक्ति साहिबगंज से बोरियो जा रहा था वहीं दूसरी ओर Scorpio गाड़ी (संख्या JH-18E/6254) साहिबगंज की ओर आ रही थी। तेज गति से आ रही दोनो वाहन मोड़ के समीप संतुलन खो देने के कारण में दोनों में जोरदार सीधी टक्कर हो गई,जिससे घटनास्थल पर ही बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर तथा दूसरे व्यक्ति की मौत इलाज हेतु अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुशील कुमार सशस्त्र पुलिस बल के साथ पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु साहेबगंज भेज दिया।इधर,मृतक के परिजन का रो रोकर बूरा हाल है।





********

नेक्स्ट-न्यूज़

******** 

साहिबगंज 20/07/2017



********
नेक्स्ट-न्यूज़
******** 

साहिबगंज 20/07/2017

नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा नदी के किनारे एक लाख पेड़ लगाने की अभियान की शुरुआत विधायक अनंत कुमार ओझा ने गुरुवार को राजमहल में दीप प्रज्वलित करके की इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ओझा सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

साहिबगंज 13/07/2017

राजमहल में आठ करोड़ की लागत से बनेगा कृषि विज्ञान केंद्र । इससे राजमहल , उधवा , बड़ाहरवा, तालझरी प्रखण्ड को लाभ मिलेगा । उक्त आशय की जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह राजमहल के विधायक अनंत ओझा ने आज दी ।

कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से कृषि क्षेत्र के तकनीकी मूल्याँकन , ग्रामीण युवा को प्रशिक्षण दिया जाता है । कृषि भूमि का प्रयोगशाला की तरह जाँच करना  उनका राष्ट्रीय स्तर पर पर परदर्शन कराना,शोध परियोजनाओं के परिचालन और कृषि क्षेत्र में चलनेवाली ग्रामीण क्षेत्र में कार्यक्रम को गति देना है । इसके बनने से राजमहल क्षेत्र में फ़सलो के तकनीकी संवर्धन , पशुधन व मत्स्य के पर्याप्त उत्पादन में गति मिलेगी । विगत दिनो झारखंड विधान सभा में इस मामले को उठाया था । वर्तमान बजट सत्र में कृषि मंत्री रणधीर सिंह जी ने घोषणा की थी ।

साहिबगंज 11/07/2017

31 दिसंबर तक कालाजार मुक्त हो जाएगा साहेबगंज ! 

जिले में है 94 कालाजार मरीज ! एक मरीज पर सरकार खर्च करती है लगभग एक लाख ! मलेरिया के बाद सबसे ज्यादा मृत्यु का शिकार बनाने वाली कालाजार बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिये  31 दिसंबर 2017 की टाइमलाइन साहेबगंज जिला प्रशासन ने निर्धारित किया है। कालाजार उन्मूलन कि नोडल पदाधिकारी साहेबगंज उप विकास आयुक्त सह डीडीसी नैंसी सहाय ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता  उक्त बातें बताइ !

*********

नेक्स्ट न्यूज़ 

साहिबगंज 06/07/2017

अवैध पत्थर क्रशर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

एसडीओ ने छेड़ा अभियान ! साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड अंतर्गत 4 नंबर पत्थर खदान एरिया में गुरुवार को जिला प्रशासन ने अवैध पत्थर क्रशर के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है ।गुरुवार को सदर एसडीओ अमित प्रकाश के नेतृत्व में प्रथम दिन 8 पत्थर क्रेशर पर प्रशासन का बुलडोजर चला।

*********

नेक्स्ट न्यूज़ 

*************

साहिबगंज 28/06/2017

झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी आज बोरियो में आयोजित 'हक और माटी बचाओ यात्रा' कार्यक्रम में पहुंचे।