31 मई 2018

आलेख :- रेणुका मुर्मू

साहिबगंज:-31/05/2018.मदनशाही पंचायत भवन बोरियो में विश्व पर्यावरण दिवस से पहले स्वच्छता सप्ताह के रूप में गंगा ग्राम को स्वच्छ रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि जि०प० अध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया..। स्वच्छता शपथ के पश्चात पौधारोपण कार्यक्रम किया गया तत्पश्चात माँ गंगा की आरती की गई। 

मौक़े पर बोरियो प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी बोरियो,प्रो०डॉ०रंजीत कुमार सिंह, मदनशाही मुखिया, एन० एस०एस० के छात्र उपस्थित थे..।

 गीत-संगीत कार्यक्रम एन०एस०एस० के छात्रों द्वारा किया गया।

---------------------------
साहिबगंज:-26/05/2018.
स्वच्छ भारत के तहत बरहेट हाट बाज़ार परिसर एवं स्वास्थ्य केन्द्र बरहेट परिसर में जिला परिषद अध्यक्ष के पहल एवं सहयोग से NTPC के सौजन्य से सफ़ाई अभियान चलाया गया।स्वच्छता हमारे जीवन को एक स्वस्थ वातावरण देता है इससे दिनचर्या में शामिल करने की ज़रूरत है जब तक हमारे सोच में स्वच्छता नहीं रहेगा तब तक हम जितना भी कार्यक्रम कर लें वह सफल नहीं होगा ।स्वच्छ वातावरण  हमारे आनेवाले पीढ़ी को स्वस्थ्य तन स्वस्थ्य मन से परिपूर्ण रखेगा डॉक्टर का कहना है कि बच्चों का मानसिक विकास 5 वर्ष तक ही होता है इन वर्षों में जितना शुद्ध माहौल मिलेगा बच्चों को वही उसका भविष्य  तय करेगा।

गंदगी हमारे जीवन में प्रतिकूल प्रभाव डालती है और हमें पता नहीं चल पाता।
इसके लिए किसी कार्यक्रम की आवश्यकता नहीं पड़ती बल्कि स्वंय ही सफ़ाई के प्रति जागरूक होना पड़ेगा । फिलवक्त ग्रामीण हाट बाज़ार में अत्यधिक गंदगी का अंबार मिलता है लेकिन इस ओर सरकार का ध्यान नहीं जाता, पहले बाज़ार समिति के अन्तर्गत हाट बाज़ार था जिससे सफ़ाई से लेकर बाज़ारों को समिति से ही विकसित किया जाता था,अब स्थिति उलट है ग्रामीण हाट बाज़ार को अब भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।
कृषि विभाग में ही  ग्रामीण हाटबाजार अधिकृत किया गया है लेकिन दिशानिर्देश और फ़ंड से वंचित रखा गया है।पहले बड़े हाटबाजार को निलाम कर उससे राजस्व की वसूली की जाती थी और उस राशि से हाटों को व्यवस्था दी जाती थी।लेकिन अब तो करोड़ों के राजस्व का भी नुक़सान हो रहा है और गंदगी का अंबार सो अलग।एक ओर हम सफ़ाई को लेकर कई तरह के योजनाएँ ला रहे हैं और दुसरी ओर इस ओर सरकार का ध्यान नहीं जाता है।
हमने बहुत प्रयास किया था कि ग्रामीण हाट बाज़ार जिला परिषद को दिया जाय जिससे राजस्व वसुली के साथ साफ़ सुथरा किया जा सके लेकिन अब तक दिशा-निर्देश ना मिलने से कुछ कर पाना असंभव सा प्रतीत होता है। लेकिन सरकार को इसपर ध्यान देने की आवश्यकता है।
----------------------------
साहिबगंज:-24/05/2018. 
आज बहुत गंभीर मुद्दों से सामना हुआ और सोचने पर विवश हुँ कि आख़िर आज के राजनीति की क्या परिभाषा है।हम किस ओर जा रहें हैं।हमेशा से यही लगता आया है कि झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तो हुए हैं लेकिन अभी तक सत्ता का हस्तांरण नहीं किया गया है और इस तरह महात्मा गांधी का स्वराज की कल्पना बेकार सिद्ध हो रही है।आज मैंने प्रजातंत्र का वो रूप देखा जिसपर से प्रजा का विश्वास उठ जाये।पिछले कुछ दिनों से बंगाल के पंचायत प्रतिनिधि जान बचाकर पलायन कर साहेबगंज के मारवाड़ी धर्मशाला में दिन काट रहें है उनकी ग़लती बस इतनी है कि वो ग्राम पंचायत,पंचायत समिति,जिला परिषद जीतकर आयें हैं।
सबसे अहम विषय कि 50 प्रतिशत महिलायें जीतकर आयीं हैं। लेकिन महिलायें जीत का जश्न नहीं मना रहीं हैं क्योंकि उसको उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है कई प्रतिनिधियों को तो लहुलुहान मार कर ज़ख़्मी किया गया है लेकिन वर्तमान बंगाल की सरकार (गाँव की सरकार) पंचायत प्रतिनिधियों का भयानक अपमान कर रही है।बंगाल सरकार मौन है और आँखों में पट्टी बाँध कर विषयवस्तु को अनसुना कर रही है ।जहां केन्द्र की सरकार महिलाओं के सुरक्षा को लेकर कई योजनाएँ चला रहीं हैं वहीं बंगाल की सरकार महिलाओं पर अत्याचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही ताजुब्ब होता है ऐसी शासन व्ववस्था पर ।सरकार की व्यवस्था का आलम यह है कि पुलिस प्रशासन द्वारा भी इन पंचायत प्रतिनिधियों पर दबाव डाला जा रहा है कि वह जीते हुए पार्टी को छोड़कर अन्य पार्टी में विलय करे।यह आने वाले दिंनों के लिए ख़तरे की घंटी है कि जब गाँव की सरकार ही सुरक्षित नहीं है तो जनता किस प्रकार सुरक्षित रहेगी।मुझे याद है जब मैं पंचायत चुनाव जीतकर आयी थी तो पता चला कि झारखंड में पंचायत व्यवस्था नग्णय है सब ओर यहीं चर्चे होते थे कि बंगाल में पंचायत ब्यवस्था काफ़ी मजबुत है उनके तर्ज़ पर झारखंड को भी इस गाँव की सरकार को सुदृढ़ करना चाहिए।अब वहाँ इस तरह पंचायत प्रतिनिधियों का अपमान काफ़ी कुछ सोचने को विवश करता है।इससे वर्तमान सरकार की विफलता कहें या सरकार की दबंगई जो जनता  पर रोब दिखाकर उसपर अपना शासन थोपना चाहती है।अगर राज्य की सरकार इस तरह हो तो वहाँ  की जनता तो भगवान भरोसे...!
 कई आदिवासी महिलाएँ एवं ग़ैर आदिवासी बहनें चिंतित है कि उन्होंने चुनाव में भाग लेकर सबसे बड़ी ग़लती कर दी आज सबकी जान खतरें में हैं।जहाँ एक ओर आदिवासी जनजाति एवं ग़ैर आदिवासी को सीधे संरक्षण देने की बात केन्द्र सरकार भी करती है आज इनकी व्यथा सुनने वाला कोई नहीं आ रहा है ।आख़िर कब तक यह अन्य राज्य में रहेंगें कभी तो घर वापसी करेंगें तब क्या होगा ?कौन सुनेगा इनके बात को?आज इनकी इस हाल का ज़िम्मेदार कौन है ? और यह किस हद तक जायज़ है !!!मेरी पुरी संवेदनाएँ इन पंचायत प्रतिनिधियों के साथ है ।मैं इनके लिए कुछ ना कर सकूँ लेकिन मैं साहेबगंज के माननीय उपायुक्त महोदय से कहना चाहूँगी कि इनके परेशानियों से रूबरू होकर केन्द्र सरकार को अवगत कराये कि किन हालात में पड़ोसी राज्य के प्रतिनिधि पलायन साहिबगंज आयें हैं।और इन्हें यथासंभव मदद दी जाय प्रशासन की ओर से।
----------------------------
साहिबगंज:-06/05/2018.
आज मैंनें रक्तदान  किया मुझे बहुत ही आन्तरिक ख़ुशी मिली ।मैंनें कोई बहुत अलग काम नहीं किया है बल्कि मैंने भी समाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाने की दिशा में पहल की।महिला होने के नाते रक्तदान जैसी यह कोशिश कई मायनों में प्रेरक हो सकती है।कई मिथ्याएं मिट सकती है ।
सबों को यह मालुम तो है कि अधिकतर महिलाएँ एनिमिक/रक्त की कमी की शिकार होती है जिसके कारण कमज़ोर होती है लेकिन वह अपने कार्यों अपने हौंसलों को कभी कमज़ोर नहीं होने देती।
वह निरंतर अपने कार्यों को समर्पित ढंग से करती जाती है।अगर गर्भ धारण से लेकर शिशु के जन्म तक माँ को विशेष आहार दी जाय तो जच्चा बच्चा दोंनों ही सुरक्षित रहेंगें ।लड़का लड़की के लिंगभेद को समाप्त करने के लिए ये आवश्यक है कि बेटियों को विशेष ख़ानपान के आहार दिये जाय जिससे रक्त की कमी ना होने पाये।
महिलाओं को 5 दिवसीय मासिक चक्रों से गुज़रना होता है जिसके कारण भी रक्तअल्पता की शिकायत हो जाती है।लेकिन इस दौरान भी अपने  कार्यों पर प्रभाव नहीं आने देती।जबकि डॉक्टर का कहना है कि किसी व्यक्ति के शरीर से लगातार खुन का स्राव होने का मतलब है उसकी जान को ख़तरा है।
लेकिन एेसे दौर से गुज़रने के बाद भी महिलाएँ काम करती रहतीं हैं।इसके लिए मैं तमाम नारी को नमन करतीं हुँ,मैं सबसे यही अपेक्षा करती हुँ कि बेटियों को सही खानपान दें ताकि वह भी किसी ज़रूरतमंद इंसान की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहे। और दुसरी बात खुन देने से आपको कुछ नहीं होगा लेकिन आपके इक छोटी सी पहल से किसी की जान अवश्य बच सकती है ।आप सबने मेरा इतना हौसला बढ़ा दिया कि अब लगता है यह प्रयास मैं दुबारा फिर करूँगी।अगर मेरे इस काम से आपको महिला/पुरूष किसी को भी थोड़ी सी भी प्रेरणा मिली हो तो आप भी रक्तदान करें अच्छा लगेगा......!!!! आप सभों को धन्यवाद..!!आपके मेरे प्रति स्नेह को आभार!!!🙏🙏🙏
---------------------------
साहिबगंज-27/03/2018.
मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना  क़ुरान,गीता,बाइबिल आदि के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।कदमा बरहेट में दो दिवसीय जलसा का आयोजन किया गया जिसमें  जिले भर के मुस्लिम समाज के लोंगों ने शिरकत किया ।कई बड़े बड़े नेताओं ने भी आकर विचारों को सुना।जिप अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी मज़हब में बैर करना नहीं सिखाता क़ुरान,गीता,बाइबिल आदि के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
शिक्षा के लिए सबको आने आने की ज़रूरत है बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर बेटा बेटी के भेदभाव को ख़त्म करना होगा तभी विकसित समाज का निर्माण होगा।महिलाओं को भी स्वावलंबन के लिए सबको आगे लाने की आवश्यकता है।
----------------------------
साहिबगंज:-26/03/2018
वर्ल्ड विजन की ओर से समाहरणालय सभागार में जिला पंचायत प्रतिनिधियों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभजिला मुख्यालय अंतर्गत समाहरणालय सभागार में वर्ल्ड विजन इंडिया की ओर से  जिला पंचायत प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारम्भ माननीय जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू, उपविकास आयुक्त नैन्सी सहाय, समाज कल्याण एवं बाल विकास पदाधिकारी बिनीता कुमारी, डी०पी०आर०ओ०- के०आर०नाग, लोकपाल-अब्दुल सोभान  ने किया  इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडो के प्रमुख पंचायतों के मुखिया एवं जिला परिषद सदस्य के 45 पंचायत प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया ।
जिसमे पंचायती राज्य में महिलाओ की सशक्तिकरण, महिलाओं और बच्चों से संबंधित योजनाओं, कानून, सार्वजनिक कार्य की निगरानी, स्थानीय प्रशासन में सूचना संप्रेषण प्रैधोगिकी का उपयोग एवं पंचायती राज्य संस्थाओं में महिलाओं को बढ़ावा देना बातों पर चर्चा की गई।

-------------------------------------
साहिबगंज /बरहेट:-15/02/2018
राजमहल के मुंडली पहाड़ में 7 बजे शाम में सात दिवसीय भगवतकथा का उदघाटन जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू  ने दीप प्रज्वलित करने के उपरांत  फीता काट कर  किया l  
विडियो देखने के लिए निचे क्लिक करे l

 जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू  दीप प्रज्वलित करते हुए 
साहिबगंज /बरहेट:-14/02/2018
शिवरात्रि के अवसर पर शिवगादी बरहेट में मेला का उद्धघाटन जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू और बोरियो विधायक ताला मरांडी जी ने संयुक्त रूप से किया।मौक़े पर सदर डी.एस.पी. ललन प्रसाद,राजमहल एस.डी.ओ. चिंटु दोराईं बुरू,बरहेट बी.डी.ओ.,सी.ओ.,बरहेट थाना प्रभारी सहित सैकड़ो गणमान्य लोगों की उपस्थिति थी l 
शिवगादी प्रबंध समिति के अध्यक्ष अंजीत भगत जी ने सभी अतिथियों का स्वागत शाल ओढ़ाकर किया । ताला मरांडी ने संबोधन के दौरान कहा कि मानवता से लोगों का जुड़ाव रहना चाहिए l पुजा पाठ एक माध्यम है, जिससे लोग दायरे में रहकर विवेकशील कार्य करते हैंl इसके अलावे सिर्फ़ अपने लिए ना कर सबके लिए ही हित करना ईश्वर की प्राप्ति करना है।ताला मरांडी ने कहा कि सब को मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिएl सरकार आपको योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संकल्पित है, लेकिन इसके अलावे भी स्वंय को स्वावलंबन बनायें l
जिप अध्यक्ष ने शिवगादी के बारे में कहा कि शिवगादी का इतिहास राष्ट्रीय पटल पर है l  यहाँ साफ़ा होड़ का जमावड़ा से लगता है कि शिव के मुख्य अनुयायियों में से है एंव आज जो भी लगातार बढ़ रही भीड़ का जो विश्वास देवों के देव महादेव के लिए है वह हड़प्पा संस्कृति और आर्य होने का अनुभव देती हैl यों भी आदिवासियों के पुजन विधि का प्रयोग शोध का विषय रहा है।
संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन का सहयोग एवं प्रबंध समिति के लगन और प्रयास के कारण आज शिवगादी  मंदिर की राष्ट्रीय स्तर में पहचान बहुत कम समय में बना लिया है । अध्यक्ष ने कहा कि व्यवस्था को और भी लचीलापन बनाया जा सकता है l अगर सरकार इससे पर्यटन में ले तो मंदिर के विकास की और भी ज़्यादा प्रयोग किये जा सकेंगेl इसके लिए सरकार एवं पर्यटन विभाग से एक शिष्ट मंडल जल्द ही जाएगी।ज़िला परिषद की ओर से शिवगादी को एक सामुदायिक शौचालय शीघ्र उपलब्ध करायी जायेगी।
-------------
05/02/2018  
साहिबगंज जिले से  कई युवक युवतियाँ कामकाज/रोज़गार  की तलाश में दुसरे राज्य को पलायन कर रहें हैं।इनमें ज़्यादातर युवक युवतियों के पास रजिस्टरड श्रम कार्ड भी नहीं हैं जिनके कारण कुशल/अकुशल का उचित मज़दूरी नहीं मिल पाता है,ना बीमा किसी प्रकार का,ना स्वास्थ्य सुरक्षा ही मिल पाता है।
और सबसे चिंता इससे है कि अन्य राज्य को पलायन कर रहे युवा मज़दूर का कोई रिकार्ड नहीं होता प्रशासन के पास ।जिससे कई तो अनहोनी के शिकार हो जातें हैं तो कई लापता होने के कारण परिवार से बिछड़ जाते हैं वे दुबारा लौट के नहीं आ पाते। आख़िर इन सबकी खोजखबर कहाँ से ली जाय।क्या इससे भगवान भरोसे छोड़ना उचित है इसके लिए क्या प्रशासन की कोई ज़िम्मेदारी नहीं बनती?जिले में श्रम विभाग पुरी तरह निष्क्रिय है प्रशासन को इस विभाग की मॉनिटरिंग करनी चाहिए।

28/08/2017
धनबाद - उपायुक्त के वाहन के आगे कार्यालय के समीप जिला परिषद अध्यक्ष रोबिन चंद्र गोराई  ने कैरोसिन तेल और अपने प्रमाण पत्र लेकर आत्मदाह करने को अड़ गए ।

जीप अध्यक्ष ने बताया कि सिर्फ जीप अध्यक्ष का प्रमाण पत्र लेकर क्या करेंगे ड़ी सी साहब हमारे किसी भी दिए गए आवेदन पर प्रकार  का कोई  एक्शन नही लेते है मेरा कोई महत्व ही नही है ग्रामीण जनता के हक के लिए और सत्य के लिए लड़ना कोई गलत है क्या
********
साहिबगंज :- 26/08/2017
बड़हड़वा   शिशुमंदिर  में  विभाग  प्रश्नमंच  प्रतियोगिता  का पुरस्कार  वितरण  के  साथ  समापन  हो  गया !
  जिसमे  चीफ  गेस्ट  जिला परिषद्  चेयरमैन  रेणुका  मुर्मू  थी .
मौके  पर  कमल  किशोर  भगत , बीरेंद्र  सिंह , ओमप्रकाश ,साहिबगंज  और  पाकुड़  जिला  के  सिद्धू  मंदिर  विद्यालय  के  प्रधानाध्यापक और   प्रमुख  उपस्थित  थे .
ओवरआल  चैंपियन  बरहरवा  शिशु  मंदिर  के  विद्यार्थी  रहे !
*********
नेक्स्ट-न्यूज़ 
साहिबगंज :- 20/08/2017
शिक्षा सबसे ताक़तवर  हथियार है जिससे दुनिया को बदलने में इस्तेमाल किया जा सकता है-नेल्सन मंडेला ।
बहुत ही किमती शब्द हैं अगर इससे जीवन में शामिल किया जाय।शिक्षा वो पारस है जिसको मिले उससे किसी चीज की कमी नहीं हो सकती कभी।बशर्ते कि सही और नैतिक शिक्षा मिले ।शिक्षा पाने का सभी मानव का मौलिक अधिकार है,लेकिन आज भी गांवों के सूदुर इलाकों तक शिक्षा की लौ नहीं जली है।
2011 के  जनगणना आँकड़ो के अनुसार पुरूष साक्षर 76.84,महिला साक्षर 59.04 है।आप समझ सकतें हैं कि  इन पाँच सालों में कितना सुधार हुआ होगा वैसे भी यह तो सरकारी आँकड़े है वास्तविकता से कोसों दुर।
अगर  हम इसके गहराई तक जायेंगे तो शिक्षा की वर्तमान स्थिति बहुत दयनीय है।
भारत सरकार की बहुत ही महत्वकांक्षी योजना में से एक तत्कालीन माननीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रांरभिक शिक्षा को महत्वपूर्ण किया गया !
जिसके अंतर्गत 4-14 साल के बच्चों की शिक्षा को ज़रूरी बताया गया और मुफ़्त शिक्षा किया गया।शिक्षा को बढ़ाने के लिेये सभी पंचायतों में विधालय बनाये गये,विधालय और गुणवत्तापुर्ण शिक्षा की निगरानी के लिए सी0आर0पी0 ,बी0आर0पी0, बी0इ0ओ0, बी0पी0ओ0 को ज़िम्मेदारी दी गई लेकिन ज़मीनी  हक़ीक़त कुछ और ही बयां करती है।



बच्चों को विधालय से जोड़े रखने के लिये नास्ते से लेकर मध्याह्न भोजन स्कूल ड्रेस तक सरकार दे रही है जिससे बच्चे ड्रापआउट ना हो लेकिन होता उलट है बच्चों को सही ढंग से ना तो मध्याण भोजन ना तो ड्रेस मिलता है पढ़ाई की तो बात ही छोड़ दें विधालय ही खुल जाये तो बहुत है।इसके निगरानी के लिए भी यहाँ विधालय प्रबंध समिति है जो पुरी तरह से शिक्षकों ने अपने अधीन में रखा है।


गुणवत्ता पुर्ण शिक्षा कहाँ से बच्चों को मिलेगी? जहाँ विधालय ही बंद रहता हो शिक्षक विधालय नहीं पहुँचते ,महीनों बंद रहता है स्कूल।अगर शिक्षा का माहौल बनेगा तो बच्चे स्वंय स्कूल जायेंगे।सरकार को चाहिए कि बच्चों को लालच देने के बजाय शिक्षा का ललक पैदा कराये,शिक्षा के स्तर को बदले।बच्चों के भरण पोषण वाली योजना से विकसित समाज की कल्पना करना व्यर्थ है।बच्चों  को लाभ ना देकर सरकार अप्रत्यक्ष रूप से बिचौलियों  को लाभ दे रही है।
शिंक्षा को सही दिशा देने के लिए निगरानी  की आवश्यकता है अगर निगरानी ही नहीं होगी तो जीतनी भी निगरानी समितियाँ है सबको ख़त्म करे।एक नई शिक्षा प्रणाली लाये जिसमें विषयवार शिक्षक हों सभी खेलों के शिक्षक हों क्षेत्रीय भाषा के शिक्षक हों और कला के शिक्षक हों।प्रत्येक विधालय में सभी बच्चों पर एक कंम्पयुटर हो और कंम्पयुटर की क्लास हो सरकारी विधालय में ये सब मिले तो बच्चे में निजी विधालय की महत्ता कम होती जायेगी।
सबसे अहम है गुरू की भुमिका,जब तक वह बच्चों में लक्ष्य ना दे कुछ करने की,वह सच्चा गुरू हो ही नहीं सकता।इसीलिए तो कहतें हैं शिक्षक और सड़क दोनों एक ही जैसे होते  हैं जहाँ से शुरू करते हैं वहीं खड़े रहते हैं लेकिन दुसरों को उसकी मंज़िल तक अवश्य पहुँचा देते हैं ।
*********
नेक्स्ट-न्यूज़ 
*********
साहिबगंज :- 20/08/2017
बरहेट ब्लॉक  के  मीटिंग  सभागार  में  एक  आकस्मिक  बैठक जिलापरिषद चेयरमैन  रेणुका  मुर्मू  के  अध्यक्षता  में  की  गयी .ये  बैठक  जागरूकता  को  लेकर रखी गयी थी
जिस  तरह  से  उधवा  में  कल  एक  महिला  की  बेरहमी  से  भीड़  ने  हत्या  कर  दी  महज  एक  झूठी  मनगढंत  अफवाह   के  कारण .इसमें  मुख्य रूप से  अन्धविश्वास  साफ  तौर  पर  नजर  आ  रहा  है .
अभी  भी  लोगो  के  बीच  अन्धविश्वास पूरी  तरह  ब्याप्त  है  जिसके  लिए  जागरूकता  की  बहुत  जरुरत  है .इसके  लिए  शिक्षा   विभाग  और  समाज  कल्याण   हेल्थ  डिपार्टमेंट को अवगत करने  के  लिए  वर्कशॉप  और  नुक्कड़ नाटक  और  जागरूकता  रैली  के  आदेश  दिए  गए  अध्यक्ष  द्वारा . बैठक  में  बी०डी०ओ०,आंगनबाड़ी  सेविका  सहायिका ,बी०पी०ओ०  ,सी०आर०पी० आर०पी० मौजूद थे .
********************
साहिबगंज :- 19/08/2017
आज हम 21 वीं सदी में हैं और हम विकासित समाज के हिस्सा बन गये हैं जहाँ हम मंगल ग्रह में नयी दुनिया बसाने की बात करते हैं ।हर दिन एक नई तकनीक का विकास हमारे नौजवान नये जोश नये उत्साह से करते हैं जिसका हम बहुत गर्व से स्वागत करतें हैं ।सबसे अहम  विषय इसमें ये है कि इस नव निर्माण भारत को नये आयाम तक ले जाने में महिलाओं ने भी अपनी पुरी ताक़त झोंकीं जिससे हम आदि-शक्ति कहतें हैं !
महिलाओं ने बहुत संघर्षों के बाद यह हासिल किया कई महिलाओं की प्रेरक महिला बनी ! इसका गवाह है कि महिलायें आज घर की दहलीज़ से निकलकर स्वंय को तलाश रही है खुद की पहचान पा रही है।
ये दीगर है कि यहां तक पहुँचना इतना आसान नहीं था इन्होंने काफी कुछ त्याग किया है काफी प्रताड़ना झेला है काफ़ी ताना सहा है लेकिन इससे संभव किया है महिलाओं के हौसले ने,उनके विश्वास ने।हमेशा से ही महिला को ही टारगेट किया जाता रहा है ताकि उसके हौसले को कुचला जा सके  और पुनः चारदीवारी के अंदर उनके हौसले दम तोड़ दे ।
अगर ऐसा नहीं है तो कौन ये अंधविश्वास को हवा देने की कोशिश कर रहा है कि बाल काट दिया जाता है कोई  महिला के और किसी को ख़बर तक नहीं होती ,ताज्जुब,कि शिकार छोटे गाँव की महिला हो रही है,मैं जानना चाहती हुँ कि शहरी महिला शिकार क्यों नहीं हो रही है? है कोई जवाब ? मैं बताती हुँ क्योंकि अंधविश्वास के शिकार गाँव  की भोली भाली महिलाएँ होती है इसलिए वे अंधविश्वास उनके बीच फैलाई जा रही है।
इसमें तीन तरह के लोग हैं जो समाज को भ्रमित करने में लगे हैं एक  वह जो देशद्रोह का काम करता हो दुसरा वह जो अपनी दुकान चलाना चाहता हो तीसरा वह जो समाज में महिलाओं पर अंकुश लगाना चाहता हो।ग़ौरतलब है कि अंधविंश्वास को रोकना हम सबका प्रयास होना चाहिए घर में वैसा कोई चीज़ ना करें जिससे करने से अंधविश्वास को बढ़ावा मिले ।वैसे लोंगो को चिन्हित करें जो समाज को सौ साल पीछे ढकेलने की कोशिश कर रहा हो ।याद रहे अंधविश्वास  एक ऐसी लत है जिसका अंत किसी दुसरे तीसरे को नुक़सान पहुँचा कर ही की जाती है।इससे किसी का भला नहीं होता पर नुक़सान की शतप्रतिशत गारंटी रहती है।ख़ुद जागरूक रहें और समाज में जागरूकता फैलायें।

26 मई 2018

साहिबगंज टाइम्स ऑनलाइन  व्हाट्सअप ग्रुप के सभी सम्मानित सदस्यों की जिम्मेदारी..!  ( यह ग्रुप आपका अपना ग्रुप है..., इसे साफ सुथरा बनाये रखने में अपना सहयोग दे... इस ग्रुप को और अधिक बेहतरीन बनाने के लिए आपका सुझाव अपेक्षित..!)
नियम व शर्त
👉कोई भी व्यक्ति किसी की कॉपीराईट सामग्री (कट-कॉपी-पेस्ट यथा:- पेपर कटिंग, इ-पेपर,पी०डी०एफ०पेपर ) भूलकर भी न डालें। स्वहस्तलिखित, स्वहस्तनिर्मित प्रेषित सामग्री सहर्ष स्वीकार ( यथा:- समसामयिक घटना, यात्रा-वृतांत, संस्मरण, जीवनी, कविता, कहानी, लघु-कथा, आँखों देखी, तकनिकी जानकारी, अजब-गज़ब व साहिबगंज संथाल परगना से सम्बंधित जानकारियाँ...! ) 
👉 ईनाम, फ्री रिचार्ज, फ्री पैसा कमाने जैसी साईटों के रेफरल लिंक्स ( champcash , slide app , amazonn , Flipkart ,etc के ऐड ) भूलकर भी पोस्ट न करें।
👉ग्रुप में अश्लील जोक्स, फोटो तथा वीडियो डालना 100% मना है। प्रेषित किये जाने पर कानूनी कार्यवायी की जायेगी..! 
👉फ्रेंडशिप डे, मदर्स डे, इसकी कसम उसकी कसम,11 ग्रुप में सेंड करो जादू दिखेगा, किसी देवी-देवता या माता-पिता की कसम दिलाकर 7, 11 या 21 लोगों को Forward करने वाले मैसेज सख्त प्रतिबंधित हैं।
👉धर्म-सम्प्रदाय के नाम पर नफरत फैलाने वाले मैसेज साहिबगंज टाइम्स ऑनलाइन ग्रुप में प्रेषित करने का ख्याल सपने में भी ना सोचे..! प्रेषित करने पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी..जिसका जिम्मेदार प्रेषक होगा..! आई०पी०सी० की सुसंगत धाराओं के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👉ग्रुप के सदस्य आपस में कभी भी अभद्र भाषा, झगङा, गाली-गलौज नहीं कर सकते या किसी तरह का कोई एडल्ट मैसेज/विडियो, महिलाओं पर चुटकूले, शायरी प्रेषित नहीं कर सकते..! वही सामग्री प्रेषित करे जो आप अपनी पारिवारिक सदस्यों के साथ देख व पढ़ सकते है ..! 
👉ग्रुप के नाम अथवा फोटो के साथ छेड़छाड़ करने पर तत्काल प्रभाव से समूह से निष्काषित कर दिया जाएगा ।
सार्थक व यथार्थ सामग्री जो स्वहस्तलिखित, स्वहस्तनिर्मित हो स्वीकृत..निरर्थक बिना अर्थ के ज्यादा लम्बे मेसेज न भेजे..!
👉ग्रुप में बिचलित करने वाला इमेज ( यथा:- मरे/कटे जानवर व इंसान की विडियो/फोटो) ना डाले...!
👉ग्रुप में किसी तरह की अफवाह भरा न्यूज या मैसेज प्रेषित कर अफवाह ना फैलाये..! अफवाह /भ्रामक तथ्य/सामाजिक समरसता के विरूद्ध तथ्य पोस्ट होने पर संबंधित थाना को भी तत्काल सूचना दे दी जायेगी।आई०पी०सी० की सुसंगत धाराओं के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👉ग्रुप में अगर कुछ गलत भेजा गया है तो उस सदस्य को समझाने का हक सभी सदस्यों को है..! अच्छी भाषा का प्रयोग करे..!
👉अपने समूह ( ग्रुप ) मे किसी भी प्रकार की गलत पोस्ट ( ग्रुप के उद्देश्य और नियम के अनुरूप न होना ) आने पर देखते ही उसे टोक दे.., या ग्रुप ( समूह ) में नोटिस पोस्ट करे.., या यह निशान लगा दे.. *❌ ❌ ❌* ताकि जब भी कोई एडमिन ऑनलाइन आये तो उस गलत पोस्ट वाले पर सही कार्यवाही कर सके और आपके सजगता से आपके ग्रुप से हटा ( रिमूव कर ) सके..! आपके इस सामूहिक सहयोग से आपका अपना ग्रुप (समूह ) अपने नियमो और उद्दश्यों को पूरा करेगा...!
उक्त नियमों में संशोधन करने तथा अन्य सभी अधिकार Admin के पास सुरक्षित रहेंगे।https://sahibganjtimesonline.blogspot.in

04 मई 2018

मोती लाल सरकार

साहिबगंज:-04/05/2018.  7 तारीख को राधा नगर से गंगा जन जागरण रथ उधवा होते हुए राजमहल में प्रवेश करेगी..! राजमहल गंगा किनारे छठ घाट पर दिन के 3:00 बजे विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाना है एवं संध्या 5:30 बजे गंगा आरती का आयोजन कर इस चार दिवसीय गंगा जन जागरण यात्रा का समापन होना है..! गंगा समग्र झारखंड प्रांत के तत्वाधान में साहिबगंज गंगा जिला में चार दिवसीय गंगा जन जागरण यात्रा गोष्ठि का उद्घाटन सरस्वती विद्या मंदिर साहिबगंज में समय के 3:00 बजे दिन में मुख्य अतिथि गंगा समुद्र के केंद्रीय सचिव मिथिलेश नारायण के द्वारा किया गया एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिस पर गंगा को अविरल एवं निर्माण बनाए रखने के लिए लोगों से जन जागरण का कार्य करने को कहा गया..!
उसके बाद संध्या 5:30 बजे गंगा समग्र की ओर से भजन संध्या तथा गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया..! दिनांक 5/5/ 2018 को सुबह 8:00 बजे गंगा पूजन कर गंगा जन जागरण और नगर भ्रमण करते हुए कन्हैया स्थान तक प्रस्थान करेगी
रास्ते में छोटे-छोटे गोष्ठियां करते हुए कन्हैया स्थान मंदिर प्रांगण के घाट में संध्या 5:30 बजे गंगा आरती का आयोजन किया जाना है तथा संध्या 7:00 बजे मंदिर प्रांगण में ही जन जागरण गोष्ठी का आयोजन किया जाना है एवं रात्रि विश्राम कन्हैया स्थान मंदिर में ही होना है पुनः दिनांक 06/05/2018 को कन्हैया स्थान गंगाघाट से गंगा जन जागरण रात को पूजा कर राजमहल होते हुए उधवा राधानगर तक भ्रमण करते हुए राधा नगर में संध्या 5:30 बजे गंगा आरती का आयोजन किया जाना है 
तथा श्रीधर हाई स्कूल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाना है दिनांक दिनांक :-07/05/2018 को सुबह 8:00 बजे श्रीधर घाट से जन जागरण रथ को पूजा अर्चना कर उधवा होते हुए राजमहल नगर में छठ घाट के प्रांगण में समय के 3:00 बजे दिन में गंगा भक्तों के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाना है
एवं संध्या 5:30 बजे भजन संध्या के साथ गंगा आरती का भव्य कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा।

-----------------------------
साहिबगंज :-19/04/2018.
जलकर / पोखर वितरण की तिथि बढ़ी..! तालझारी प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति लि. द्वारा निकली गई सूचना के आलोक में समिति के सदस्यों ने दिनांक 10/04/18 तक मात्र  9 जलकर / पोखर के लिए आवेदन समिति को दिया ,जिस पर समिति 9 ( नौ ) जलकर/पोखरों का वितरण सदस्यों के साथ कर चुकी है। शेष बाकी बचे जलकर/पोखरों के लिए सदस्यों से दिनांक-20/04/18 तक आवेदन की मांग की गई थी । सहायक निबंधक सहयोग समिति साहेबगंज एवं प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, तालझारी के आदेशानुसार शेष बचे जलकर एवं पोखरों के लिए समिति के सदस्यों से दिनांक-25/04/18 तक आवेदन लिया जायेगा ।
आवेदन प्राप्ति के बाद प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के उपस्थित में सदस्यों से प्राप्त आवेदनों पर निणर्य के उपरान्त दिनांक-26/04/18 से 30/04/18 तक में सदस्यों को अपने निकटवर्ती जलकर/पोखरों में उनको प्राप्त हिस्से के अनुसार राशि जमा लेकर बन्दोबस्त( बितरण) कर दी जायेगी।
प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी श्री रमेश कुमार झा ने बताया की जलकर बितरण की तिथि बढ़ाने का कारण कि अधिक से अधिक सदस्यों को लाभ दिलाना है ।समिति के अध्यक्ष श्री मोती लाल सरकार ने बताया की सहकारिता के मूल सिध्दांत ही है कि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना और सभी को लाभ दिलाना।श्री सरकार ने पुनः लोगों से अपिल की है कि अधिक से अधिक महिला एवं पुरूष समिति का सदस्य बनकर सरकारी लाभ लें। आने वाले समय में महिला ग्रूप को जलकर/तालाब मात्र 1/-(एक रूपये)में बन्दोबस्ती झारखंड सरकार देगी।जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री महोदय ने की है।
---------------------------- 
साहिबगंज-31/12/2017 
झारखंड प्रदेश निषाद ज्योति परिषद, जिला- साहेबगंज के तत्वाधान में बरहेट -प्रखंड अंतर्गत सीमलढाप पंचायत में निषादो ( मछुआरों )की एक बैठक आहुत की गई जिसमें सैकड़ो निषाद भाई एवं बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर अपने समाज की स्थिति - परिस्थिति के बारे में चर्चा किया l 
कार्यक्रम में मुख्य रुप से मुख्य अतिथि ज्योति परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री निषाद मोती लाल सरकार ,उपाध्यक्ष निषाद  संजय कुमार मंडल एवं प्रदेश अध्यक्ष निषाद प्रदीप कुमार सिंह ,जिला अध्यक्ष निषाद श्रीकांत भारती ने बारी-बारी से अपने समाज के बारे में शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा की गई,("पढ़ेगा निषाद बढ़ेगा निषाद ") एवं निषादों को एकजुट होकर सरकारी योजनाओं पर गैर निषादों (मछुआरों)को भागीदारी दिलाने पर सरकार की नीतियों को जोरदार तरीके से विरोध करने का फैसला किया गया एवं मांग की गई कि निषाद जाति अंतर्गत पड़ने वाले सभी उपजाति: -जैसे :-मल्लाह,केवट,गोढ़ी, बिंद,चांय,कापरी,धिवर,नोनीया,आदि को ST में सरकार सामील कर सरकारी लाभ दिया जाए।
मत्स्य जीवी सहयोग समिति से गैर मछुआरों को हटाते हुए सिर्फ मछुआरों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उपस्थित सभी निषाद भाइयों ने निर्णय लिया कि हम निषाद अब दुसरे का झंडा और डंडा नहीं ढोयेंगे, अब अपना झंडा , अपना डंडा और अपना नाम होगा। यदि हम सबों की समस्याओं का हल नहीं किया गया तो आने वाले वर्ष में जिला कार्यालय में एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन देकर सरकारों तक अपनी आवाज को पहुंचाने का काम करेंगे।।।जय निषाद राज ।।
साहिबगंज-26/12/2017 
परंपरागत मछुआरों को ही दिया जाय मछुआ आवास -मोतीलाल सरकार 
अपने अधिकार के लिए निषाद ज्योति परिषद् के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय ,दुमका के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन किया और सात सूत्री मानगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौपा 
जिसमे मुख्या वक्ताओं के रूप में निषाद ज्योति परिषद् के राष्ट्रिय अध्यक्ष निषाद उमेश मंडल एवं राष्ट्रिय महासचिव निषाद मोतीलाल सरकार,झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष निषाद प्रदीप कुमार सिंह भाग लिए ! वक्ताओं ने राज्य के सभी निषादों के उपजातियो को अनुसूचित जनजाति में सामिल करने की मांग की साथ ही परंपरागत मछुआ जाती की सूचि जारी कर मतस्यजीवी सहयोग समितियों से गैर मछुआ सदस्यों को हटाते हुए परंपरागत मछुआओ को ही सामिल किये जाने की मांग की 
 
29/08/2017 
ब्रेकिंग न्यूज़ 
राजमहल प्रखंड के मोकीमपुर पंचायत अंतर्गत शोभापुर गांव के रमेश महलदार के पुत्र बीरू महलदार (17) वर्ष के उपर गंगा नदी पर मछली मारने के दौरान आसमानी बिजली ठनका गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मानो आज आसमान से बिजली ही बिजली गिर रही है। राजमहल प्रखंड में आज यह दूसरी घटना हो गई ठीक इसी तरह की एक वाक्या मंगलहाट के गढ़तालाव में हुई है।

साहिबगंज-20/08/2017 
झारखंड राज्य निषाद संघ, साहेबगंज के द्वारा उधवा प्रखंड अंर्तगत पंचायत भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता श्री पवन चौधरी ने की,
उपस्थिति.. निषाद मोती लाल सरकार, कृपानाथ मंडल (बमबम मंडल),अरुण मंडल, पंकज मंडल,संजय मंडल(बच्चु मंडल) ,सुबोल मंडल(शिक्षक),दिनबंधू मंडल(शिक्षक),विश्वजीत मंडल(मुखिया, उ.सरफराजगंज) ,पश्चिम बंगाल मालदा के श्री केदारनाथ सरकार एवं हजारों निषादो ने अपने समाज के शैक्षणिक, राजनैतिक, आथिँक उथ्थान के लिए चर्चाएँ हुई।
साथ ही झारखंड सरकार से मांग की गई कि पश्चिम बंगाल के तर्ज पर पुरे झारखंड के सभी निषाद जाती को अनुसूचित जाति में शामिल हो।


निषाद संघ के बैठक में लोगो को चोटी कटवा गिरोह से संबंधित अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा गया।

13 अप्रैल 2018

आलेख :-कल्याणी कुमारी

साहिबगंज:-13/04/2018.स्वच्छ भारत मिशन के तहत Thematic drive के अंतर्गत 3R-Reduce, Reuse and Recycle विषय पर स्कूली छात्र, छात्राओं को इसकी जानकारी देकर शपथ दिलायी गयी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चौक बाजार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को गीला एवं सूखा कचरा को अलग-अलग कैसे रखा जायेगा एवं कैसे पृथ्कीकरण  तथा प्रसंस्करण किया जायेगा.!
गीला कचरा से कैसे जैविक खाद बनेगा आदि इसमें पहले गीला कचरा के लिए हरा डस्टबीन एवं सूखा कचरा के लिए ब्लू डस्टबीन का प्रयोग सभी को करना होगा। 3R पर बताया गया की हमें अपनी जरुरतो को कम करना होगा तथा पुनः उपयोग में आने वाली चीजों को कुड़ा में न फेक उसका उपयोग कर सकते है। तथा जो वस्तु पुनः recycle किया जा सकता है उसे अलग कर दिया जाना चहिये। अगर हम स्रोत पर 3R और पृथक कचरे का अभ्यास करते है, तो घरेलू कचरे का करीब 95 %  हिस्सा लैंडफिल से बाहर रखा जा सकता है। 
इस अभियान में नगर परिषद् के सिटी मेनेजर श्री शशि प्रकाश, परुषोत्म कुमार देव, झारखण्ड सूडा से श्री देवप्रिया स्वान, SBM प्रभारी मणि प्रकाश सिन्हा, SBM ब्रांड ambassador कल्याणी कुमारी, IEC एक्सपर्ट संतोष कुमार , SBM PIU मुन्ना कुमार एवं विक्की, सोनू शामिल थे.।

साहिबगंज :- 16/12/2017

पुरे झारखण्ड का नेतृत्व करेंगे सुश्री कल्याणी कुमारी व अंकित पाण्डे युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत भावी योजनाओ के निर्माण के लिए पिछले 5 बर्षो में से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से पुरस्कृत सभी स्वयंसेवकों को  दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कॉन्फ्रेंस के लिए दिनांक 21 दिसम्बर 2017 को बुलाया गया हैं ! जिसमे सभी स्वयंसेवकों  को  20 दिसम्बर को  विश्व युवा केंद्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करने को कहा गया हैं। जिसमे झारखण्ड की पहली महिला राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुस्कार से राष्ट्रपति के हाथो पुरस्कृत साहिबगंज के सुश्री कल्याणी कुमारी जिन्हे पिछले वर्ष देश के राष्ट्रपति ने अपने हाथो इस पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया था।और सिद्धू कानू मुर्मू यूनिवर्सिटी दुमका के छात्र अंकित पांडे का चयन हुआ हैं l इस कॉन्फ्रेंस में झारखंड से दोनों कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे और पुरे झारखण्ड का नेतृत्व करेंगे।


--------------------------------------------

साहिबगंज :- 06/09/2017

झनक नृत्य कला केंद्र साहिबगंज की ओर से आयोजित शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बहुत से बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी !
कार्यक्रम में मंच संचालन झनक नृत्य कला केंद्र साहिबगंज की शिक्षिका कल्याणी कुमारी ने की !
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया साथ ही साथ शिक्षक दिवस को मनाने के लिए केक कटिंग भी की गई !
इस कार्यक्रम में साहेबगंज के कई गुरु जन उपस्थित रहे !
साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज के डॉक्टर रंजीत कुमार सिंह ,श्री मुरलीधर ठाकुर ,श्याम कुमार विश्वकर्मा ,अनुकूल मिश्रा ,Lccसे उत्तम सर ,  बी के संतोष ,निर्मल मोदी , विनोद यादव एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे !
कार्यक्रम में रंजीत कुमार सिंह ने कहा की बच्चों को उनकी कलाओं को निखारने के लिए एक मंच देने की आवश्यकता है जो झनक ललित कला केंद्र की ओर से मिल पाया !
वही मुरलीधर ठाकुर ने कहा कि हम सभी को आज गुरु शिष्य परंपरा को निभाना चाहिए और बच्चों के गौण व आन्तरिक कलाओं को उभारने के लिए हमेशा कार्यरत रहना चाहिए !

साहिबगंज :- 30/06/2017

हुल दिवस के अवसर पर सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में माननीय राज्यपाल  द्रौपदी मुर्मू जी के आगमन के उपलक्ष्य में नृत्य की प्रस्तुति देते हुए साहिबगंज महाविद्यालय सांस्कृतिक कल्याणी एवं ग्रुप l जिन्हें माननीय राज्यपाल महोदया के हाथों  युवा सम्मलेन में सम्मानित किया जायेगा।  


विडियो देखने के लिए निचे लिंक पर क्लिक करे 

  https://youtu.be/s-7Odq2RTr4















27 मार्च 2018

रवि कुमार

साहिबगंज/बोरियो-27/03/2018
जिला उपाध्यक्ष ताला हांसदा की अध्यक्षता में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की सक्रीय कार्यकर्ता बैठक झा०मु०मो० पार्टी की ओर से वर्तमान लोक सभा चुनाव व विधान सभा चुनाव पर परिचर्चा जिला उपाध्यक्ष ताला हांसदा की अध्यक्षता में बोरियो बेलटोला में हुई l  उक्त मौके पर दर्जनों सक्रीय कर्यकर्ताओं ने पार्टी के पदाधिकारी के उपेक्षापूर्ण रवैया पर नराजगी व्यक्त की l वहीं पंचायत स्तरीय संगठन मजबुती पर चर्चा की गई l बैठक में ऑन लाइन प्रधानी खजाना पर रोक एंव हर गांव जाहेर थान मांझी थान की घेरा बंन्दी वर्तमान सरकार द्वारा ग्राम प्रधान के उपेक्षा पूर्ण निति के खिलाफ विचार विर्मश की गई l
उक्त मोके पर झामुमो नेता मो० सलीम अंसारी ने कहा की भाजपा सरकार के गलत निति के कारण झारखण्ड में अल्पसंख्यक को दरकिनार किया जा रहा है l जेठा मरांडी ने कहां की आदिवासी के साथ भाजपा सरकार शोषण किया जा रहा हे बैठक में सरकार के निति के खिलाफ आंन्दोलन करने का निर्णय लिया l बैठक में विरेंन्द्र मुर्मू,जेठा मरांडी,होपना सौरेन,शलेश भगत उप सचीव,सोनीया टुडू,भरत मुर्मू,इमतियाज अंन्सारी मौजुद थे
---------------------------------------
साहिबगंज 06/08/2017
बोरियो के प्रभात खबर के संवाद दाता अमर दाश रंगे हाथ रक्सो गांव के एक आदिवासी यूवती के साथ रंगे हाथ रंग-रगेलीया मनाते हुए ग्रमीनों ने रंगे हाथ पकड़ा एवं बंधक बनाया वही बोरियो पूलिस को सूचना मीलते ही ए एस आई नवीन कुमार सिहं दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर मुक्त करया एवं उक्त प्रत्रकार को कब्जे में लेकर पूलिस मामले की तहकीकात कर रही ह्रैं


पिड़ीत पति जेप 9 का जबान नरायण हांसदा आप बीती प्रखण्ड प्रमुख को सूनाते हुए