13 अप्रैल 2018

आलेख :-कल्याणी कुमारी

साहिबगंज:-13/04/2018.स्वच्छ भारत मिशन के तहत Thematic drive के अंतर्गत 3R-Reduce, Reuse and Recycle विषय पर स्कूली छात्र, छात्राओं को इसकी जानकारी देकर शपथ दिलायी गयी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चौक बाजार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को गीला एवं सूखा कचरा को अलग-अलग कैसे रखा जायेगा एवं कैसे पृथ्कीकरण  तथा प्रसंस्करण किया जायेगा.!
गीला कचरा से कैसे जैविक खाद बनेगा आदि इसमें पहले गीला कचरा के लिए हरा डस्टबीन एवं सूखा कचरा के लिए ब्लू डस्टबीन का प्रयोग सभी को करना होगा। 3R पर बताया गया की हमें अपनी जरुरतो को कम करना होगा तथा पुनः उपयोग में आने वाली चीजों को कुड़ा में न फेक उसका उपयोग कर सकते है। तथा जो वस्तु पुनः recycle किया जा सकता है उसे अलग कर दिया जाना चहिये। अगर हम स्रोत पर 3R और पृथक कचरे का अभ्यास करते है, तो घरेलू कचरे का करीब 95 %  हिस्सा लैंडफिल से बाहर रखा जा सकता है। 
इस अभियान में नगर परिषद् के सिटी मेनेजर श्री शशि प्रकाश, परुषोत्म कुमार देव, झारखण्ड सूडा से श्री देवप्रिया स्वान, SBM प्रभारी मणि प्रकाश सिन्हा, SBM ब्रांड ambassador कल्याणी कुमारी, IEC एक्सपर्ट संतोष कुमार , SBM PIU मुन्ना कुमार एवं विक्की, सोनू शामिल थे.।

साहिबगंज :- 16/12/2017

पुरे झारखण्ड का नेतृत्व करेंगे सुश्री कल्याणी कुमारी व अंकित पाण्डे युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत भावी योजनाओ के निर्माण के लिए पिछले 5 बर्षो में से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से पुरस्कृत सभी स्वयंसेवकों को  दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कॉन्फ्रेंस के लिए दिनांक 21 दिसम्बर 2017 को बुलाया गया हैं ! जिसमे सभी स्वयंसेवकों  को  20 दिसम्बर को  विश्व युवा केंद्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करने को कहा गया हैं। जिसमे झारखण्ड की पहली महिला राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुस्कार से राष्ट्रपति के हाथो पुरस्कृत साहिबगंज के सुश्री कल्याणी कुमारी जिन्हे पिछले वर्ष देश के राष्ट्रपति ने अपने हाथो इस पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया था।और सिद्धू कानू मुर्मू यूनिवर्सिटी दुमका के छात्र अंकित पांडे का चयन हुआ हैं l इस कॉन्फ्रेंस में झारखंड से दोनों कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे और पुरे झारखण्ड का नेतृत्व करेंगे।


--------------------------------------------

साहिबगंज :- 06/09/2017

झनक नृत्य कला केंद्र साहिबगंज की ओर से आयोजित शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बहुत से बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी !
कार्यक्रम में मंच संचालन झनक नृत्य कला केंद्र साहिबगंज की शिक्षिका कल्याणी कुमारी ने की !
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया साथ ही साथ शिक्षक दिवस को मनाने के लिए केक कटिंग भी की गई !
इस कार्यक्रम में साहेबगंज के कई गुरु जन उपस्थित रहे !
साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज के डॉक्टर रंजीत कुमार सिंह ,श्री मुरलीधर ठाकुर ,श्याम कुमार विश्वकर्मा ,अनुकूल मिश्रा ,Lccसे उत्तम सर ,  बी के संतोष ,निर्मल मोदी , विनोद यादव एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे !
कार्यक्रम में रंजीत कुमार सिंह ने कहा की बच्चों को उनकी कलाओं को निखारने के लिए एक मंच देने की आवश्यकता है जो झनक ललित कला केंद्र की ओर से मिल पाया !
वही मुरलीधर ठाकुर ने कहा कि हम सभी को आज गुरु शिष्य परंपरा को निभाना चाहिए और बच्चों के गौण व आन्तरिक कलाओं को उभारने के लिए हमेशा कार्यरत रहना चाहिए !

साहिबगंज :- 30/06/2017

हुल दिवस के अवसर पर सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में माननीय राज्यपाल  द्रौपदी मुर्मू जी के आगमन के उपलक्ष्य में नृत्य की प्रस्तुति देते हुए साहिबगंज महाविद्यालय सांस्कृतिक कल्याणी एवं ग्रुप l जिन्हें माननीय राज्यपाल महोदया के हाथों  युवा सम्मलेन में सम्मानित किया जायेगा।  


विडियो देखने के लिए निचे लिंक पर क्लिक करे 

  https://youtu.be/s-7Odq2RTr4















27 मार्च 2018

रवि कुमार

साहिबगंज/बोरियो-27/03/2018
जिला उपाध्यक्ष ताला हांसदा की अध्यक्षता में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की सक्रीय कार्यकर्ता बैठक झा०मु०मो० पार्टी की ओर से वर्तमान लोक सभा चुनाव व विधान सभा चुनाव पर परिचर्चा जिला उपाध्यक्ष ताला हांसदा की अध्यक्षता में बोरियो बेलटोला में हुई l  उक्त मौके पर दर्जनों सक्रीय कर्यकर्ताओं ने पार्टी के पदाधिकारी के उपेक्षापूर्ण रवैया पर नराजगी व्यक्त की l वहीं पंचायत स्तरीय संगठन मजबुती पर चर्चा की गई l बैठक में ऑन लाइन प्रधानी खजाना पर रोक एंव हर गांव जाहेर थान मांझी थान की घेरा बंन्दी वर्तमान सरकार द्वारा ग्राम प्रधान के उपेक्षा पूर्ण निति के खिलाफ विचार विर्मश की गई l
उक्त मोके पर झामुमो नेता मो० सलीम अंसारी ने कहा की भाजपा सरकार के गलत निति के कारण झारखण्ड में अल्पसंख्यक को दरकिनार किया जा रहा है l जेठा मरांडी ने कहां की आदिवासी के साथ भाजपा सरकार शोषण किया जा रहा हे बैठक में सरकार के निति के खिलाफ आंन्दोलन करने का निर्णय लिया l बैठक में विरेंन्द्र मुर्मू,जेठा मरांडी,होपना सौरेन,शलेश भगत उप सचीव,सोनीया टुडू,भरत मुर्मू,इमतियाज अंन्सारी मौजुद थे
---------------------------------------
साहिबगंज 06/08/2017
बोरियो के प्रभात खबर के संवाद दाता अमर दाश रंगे हाथ रक्सो गांव के एक आदिवासी यूवती के साथ रंगे हाथ रंग-रगेलीया मनाते हुए ग्रमीनों ने रंगे हाथ पकड़ा एवं बंधक बनाया वही बोरियो पूलिस को सूचना मीलते ही ए एस आई नवीन कुमार सिहं दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर मुक्त करया एवं उक्त प्रत्रकार को कब्जे में लेकर पूलिस मामले की तहकीकात कर रही ह्रैं


पिड़ीत पति जेप 9 का जबान नरायण हांसदा आप बीती प्रखण्ड प्रमुख को सूनाते हुए

11 मार्च 2018

सीमा सिंह,मैनेजिंग ट्रस्टी,होप फॉर कैंसर पेसेंट(कैंसर प्रिवेंशन)


साहिबगंज :-11/03/2018 
एच०सी०पी० एन०जी०ओ० के द्वारा जलशोधन यन्त्र का वितरण व कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम 
कारी कांदर बोरियो प्रखंड में कैंसर अवेरयरनेस के प्रति ग्रामीणों के बीच जनजागरूकता अभियान के कार्यक्रम के अंतर्गत होप फॉर कैंसर पेशेंट्स संस्था की मेनेजिंग ट्रस्टी सीमा सिंह के द्वारा शिक्षा, स्वछता ,स्वास्थ व स्वरोजगार से सम्बंधित जाकारी दी गयी , उक्त कार्यक्रम में ग्रामीणों को मौके पर 70 घरों के लिए 70 जल शोधन यंत्र का वितरण किया गया
 वीडियो देखने के लिए निचे 👇वीडियो पर क्लिक करे
उक्त मौके पर एचपीसी संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी ने कहा कि आज पूरी दुनिया शुद्ध पेयजल की गंभीर समस्या को विकराल महासंकट के रूप में झेल रहा है कहीं यह गिरते भूजलस्तर के रूप में है तो कहीं नदियों का पानी आरसेनिक क्लोराइड प्रदूषित जल के रूप में तो कहीं सूखते सिमटते  तालाब और झील के रूप में देखा जा सकता है इसका जीता जागता उदाहरण कारी कांदर गांव है यहां ग्रामीणों को सुदूर ऊंची नीची पहाड़ियों से गुजरकर अशुद्ध गंदे जल से अपना जीवन निर्वहन करना पड़ता है इन सब का मुख्य कारण है इन स्रोतों से जल का भारी दोहन हम लोगों में मानसिकता है प्रकृति में उपलब्ध संपूर्ण संसाधनों का सिर्फ दोहन, जल संरक्षित करने को लेकर लोग गंभीर नहीं , शुद्ध पेयजल के प्रति शहरी लोगों का सहयोग गैर-जिम्मेदाराना रहा है ,आइए हम सब मिलकर शुद्ध पेयजल स्रोत को पुनर्जीवित कर संरक्षित करने का प्रयास करें l 
---------------------------
साहिबगंज 08/03/2018
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर H.C.P. NGO ने वितरण किया मेंस्ट्रुअल कप ,टैम्पोन, री युजेवल इको-फ्रेंडली पैड्स
कस्तूरबा विद्यालय तालझारी में हॉप फोर कैंसर पेशेंट्स NGO की मैनेजिंग ट्रस्टी सीमा सिंह ने लड़कियों के बीच मेंस्ट्रुअल कप ( मासिक धर्म कप ) ,टैम्पोन (मासिक धर्म के रक्त को सोखने के लिए तैयार किया गया उत्पाद ) री युजेवल इको-फ्रेंडली पैड्स का वितरण किया l
उक्त कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है लेकिन आज के समय में उसके लिए अनेकों प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है जिसे आसानी से ठीक किया जा सकता है l आम जनमानस में यह भ्रांतिया की यह छुआ छूत की बीमारी है अपने जेहन से निकाल फेंके l कैंसर ना हो उसके लिए बच्चियों को बताया गया कि आप लोग खैनी गुटका पान मसाला से दूर रहे और अपने माता पिता को भी ना खाने का परामर्श दें ।
पहाड़ी इलाकों में गर्मीयो के समय छाते का प्रयोग अवश्य करें सूर्य से निकलनेवाली पारा बैगनी किरण के सीधी संपर्क में लगातार रहने से स्किन कैंसर होने की संभावना होती है । 
यदि आपके समाज में कोई कैंसर ग्रसित हो जाता है और आप गरीब हैं तो हमें संपर्क करें उसका निशुल्क परामर्श उचित इलाज व ठहरने की व्यवस्था संस्था करेगी l 
---------------------------
साहिबगंज 06/03/2018

होप फ़ॉर कैंसर पेशेंट संस्था पहुंची आर्सेनिक प्रभावित गांव     

दिल्ली की होप फ़ॉर कैंसर पेशेंट संस्था ने ज़िला में लोगों को कैंसर की बीमारी के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।
मंगलवार को संस्था की टीम सदर प्रखंड के आर्सेनिक प्रभावित गाँव डिहारी पहुंची। यहां संस्था ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय में जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के साथ साथ ग्रामीणों की व्यथा भी सुनी। शिविर का उद्घाटन राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने किया।
     वीडियो देखने के लिए निचे 👇वीडियो पर क्लिक करे 
उन्होंने कहा कि कैंसर से बचने के लिए जागरूकता ज़रूरी है। ज़्यादातर मामलों में जानकारी के आभाव में एवं नशा का सेवन करने से इस बीमारी से बचना मुश्किल हो जाता है। जागरूकता से ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। वहीं प्रथम चरण में इस बीमारी का इलाज भी संभव है।
भू-वैज्ञानिक डॉ रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि कैंसर के कई प्रकार है। इस बीमारी को राजरोग का भी नाम दिया गया है। इससे बचने के लिए लोगों को अपनी जीवन शैली बदलने की ज़रूरत है। उन्होंने संस्था की ट्रस्टी सीमा सिंह के कार्यों की सराहना की।
संस्था ने मौके पर बच्चों के बीच कॉपी कलम का वितरण भी किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की। साथ ही कहा कि पानी की समस्या से ही लोग आर्सेनिक से पीड़ित हैं। अभी तक सैकड़ों लोग कैंसर के शिकार हो चुके है। ग्रामीणों ने विधायक से गाँव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की। 
साथ ही समय समय पर स्वास्थ्य शिविर लगा कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच कराने की मांग भी की। संस्था की ट्रस्टी सीमा सिंह ने बताया कि साहिबगंज में लोगों को कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करना उनका उद्देश्य है। दिल्ली, बंगलोर सहित अन्य जगहों पर संस्था ने कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य, स्वच्छता व शिक्षा का संदेश भी दे रही है।
----------------------------
साहिबगंज :19/02/2018
सहिबगंज 25/02/2018 कैंसर के प्रति ग्रामिणों को जनजागरूक करते होप फॉर कैंसर पेशेंट की मैंनेजिंग ट्रस्टी सीमा सिंह सहयोगी रीतु गुप्ता संग । स्थानीय ग्रामीण संथाली भाषा में इसका रूपांतर कर ग्रामीणों को समझाते हुए । यह कार्यक्रम बडा जमुनी फाटक उपर टोला बस्ती में सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी धन्नजय कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक साहिबगंज थे ।स्थानीय ग्रामिणों नें परंपरागत तरीके से मुख्य अतिथी का स्वागत किया !
   वीडियो देखने के लिए निचे 👇वीडियो पर क्लिक करे 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वच्छ रहकर स्वस्थ रहें शिक्षित बनकर जगरूक रहें और जगरूक रहकर अपने समाज में व्यसनी लोगो को इस दलदल से बाहर निकालें जिससे भविष्य में होने वाली शारिरिक मानसिक व आर्थिक परेशानियों से अपने को बचाया जा सकता है । कार्यक्रम में रामहरीश निराला तालझारी थाना प्रभारी ,समाजसेवी राजेश्वर सिंह, स्नेह शंकर सहित अनेको ग्रामिण व गणमान्य मौजुद थे lइस संस्था के माध्यम से अनेको कैंसर पीड़ितों को हर  प्रकार की सहायता दी जाती है l खासतौर पर आर्थिक रूप से कमज़ोर मरीजों और बच्चो को मुफ्त सलाह ,इलाज, दवाईया , खाने और रहने की व्यवस्था भी करवाती है l यह संस्था चार सिद्धांतो पर काम करती है - स्वछता , स्वास्थ , ,साक्षरता और स्वरोजगार l आइए हम सब मिलकर कैंसर जनजागरूकता और उन्मूलन के इस अभियान में योगदान करे व सहयोग करे l संस्था का पता है पंजीकृत कार्यालय - 100 , सम्राट अपार्टमेंट, वसुंधरा एन्क्लेब ,दिल्ली -110096 l  क्षेत्रीय कार्यालय 2051 , सोभा आइरिस अपार्टमेंट  , देवरभीसहनाहल्ली,बंगलौर l कैंसर जनजागरूकता और उन्मूलन के इस अभियान में आर्थिक सहयोग करने के लिए आप हामारे  एच०डी०एफ०सी० बैंक के एकाउंट संख्या -50200018554396 में  जमा कर सकते है l अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे l सीमा सिंह , संपर्क सूत्र -7259811005,9811763202 ,ई-मेल- hfcptrust@gmail.com,विस्तृत जानकारी के लिए संस्था के वेबसाइट 👇होप फॉर कैंसर पेशेंट्स डॉट कॉम 👇पर लॉगिन करे 
http://www.hopeforcancerpatients.com/  
----------------------------
साहिबगंज :19/02/2018
प्रेरक कथा 
आशा और उम्मीद की नयी किरण बिखेरती सीमा सिंह !होप फॉर कैंसर पेसेंट(कैंसर प्रिवेंशन) की मैनेजिंग ट्रस्टी सीमा सिंह का जन्म व प्रारम्भिक शिक्षा साहिबगंज में हुआ था !दिल्ली यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में एम०ए०, मास कम्युनिकेशन दिल्ली ,बी०एड० की शिक्षा रोहतक से प्राप्त की l बचपन से ही सकारात्मक सोच रखने वाली सीमा सिंह को वर्ष 2011 में गर्भाशय कैंसर हो गया था l
प्रेरक वीडियो देखने के लिए निचे 👇वीडियो पर क्लिक करे 
3 जून 2011 को ऑपरेशन हुआ था उसके 21 दिनों बाद कीमोथेरपी आरम्भ हुआ l सीमा सिंह के कथनानुसार सब कुछ खो देने से भी बुरा है वो उम्मीद खो देना जिसके भरोसे आप सब कुछ पा सकते है l  उन्होंने कहा कि कैंसर पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है ,हम इंसान के जिंदा रहने की ताकत को मार नहीं सकते हैं ! हमें इससे बचने की हर संभव कोशिश करनी चाहिए और इस उम्मीद को कभी भी खत्म नहीं होने देना चाहिए कि हम फिर से स्वस्थ हो सकते हैं l आज वो पूर्णतः स्वस्थ होकर इस बिमारी के प्रति देश के भिन्न-भिन्न कोने में सुदूर ग्रामीणों के बीच जनजागरूकता अभियान चला रही है l इस संस्था के माध्यम से अनेको कैंसर पीड़ितों को हर  प्रकार की सहायता दी गयी है l खासतौर पर आर्थिक रूप से कमज़ोर मरीजों और बच्चो को मुफ्त सलाह ,इलाज, दवाईया , खाने और रहने की व्यवस्था भी करवाती है l यह संस्था चार सिद्धांतो पर काम करती है - स्वछता , स्वास्थ , ,साक्षरता और स्वरोजगार l आइए हम सब मिलकर कैंसर जनजागरूकता और उन्मूलन के इस अभियान में योगदान करे व सहयोग करे l संस्था का पता है पंजीकृत कार्यालय - 100 , सम्राट अपार्टमेंट, वसुंधरा एन्क्लेब ,दिल्ली -110096 l  क्षेत्रीय कार्यालय 2051 , सोभा आइरिस अपार्टमेंट  , देवरभीसहनाहल्ली,बंगलौर l कैंसर जनजागरूकता और उन्मूलन के इस अभियान में सहयोग करने के लिए एच०डी०एफ०सी० बैंक के एकाउंट संख्या -50200018554396 जमा कर सकते है l अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे l सीमा सिंह , संपर्क सूत्र -7259811005,9811763202 ,ई-मेल- hfcptrust@gmail.कॉम,विस्तृत जानकारी के लिए संस्था के वेबसाइट होप फॉर कैंसर पेशेंट्स डॉट कॉम पर लॉगिन करे -
साहिबगंज :18/02/2018